Bahraich Wolf Attack Latest Update: उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों ने फिर एक मासूम बच्ची को अपना शिकार बना लिया है। बीती रात भेड़िए ने 5 साल की बच्ची पर हमला बोल दिया। पोती को भेड़िए के चंगुल में देखकर बूढ़ी दादी आदमखोर भेड़िए से भिड़ गईं। शोर सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ऐसे में भेड़िया बच्ची को छोड़कर भाग निकला। बच्ची की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मासूम का गला दबोचा
यूपी के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से आदमखोर भेड़ियों का आतंक जारी है। बीती रात करीब 11:00 बजे बहराइच के गिरधर पुरवा गांव में भेड़िए ने 5 साल की मासूम बच्ची पर हमला बोल दिया। बच्ची का नाम अफसाना है। वो घर के बरामदे में अपनी दादी के साथ सो रही थी। तभी एक भेड़िया दबे पांव आया और बच्ची का गला पकड़ लिया। हालांकि भेड़िया बच्ची को ठीक से जबड़े में नहीं दबा सका और बच्ची जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बगल में सो रही दादी की आंख खुली तो बच्ची को भेड़िए के मुंह में देखकर हैरान रह गईं।
यह भी पढ़ें- भेड़िए-तेंदुए के हमले में क्या अंतर? सीएम योगी ने सुनाए 5 फरमान; जानें कैसे होगा खात्मा?
भीड़ देखकर भागा भेड़िया
बूढ़ी दादी भी बच्ची को बचाने के लिए भेड़िए से जा भिड़ीं। यह शोर सुनकर घर के लोग बाहर निकले, वहीं आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। ऐसे में भीड़ देखकर भेड़िया वहां से भाग निकला और बच्ची की जान बच गई। हालांकि बच्ची की हालत काफी नाजुक है। उसे महसी के एक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है, जहां बच्ची का इलाज चल रहा है।
9 बच्चों समेत 10 की मौत
इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। वन विभाग की टीम भेड़ियों की तलाश में है। बता दें कि बहराइच में भेड़ियों ने अब तक 9 बच्चों समेत 10 लोगों की जान ले ली है। कई लोग भेड़ियों के हमले से बुरी तरह घायल हो गए हैं। वन विभाग ने बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा और बाराबंकी समेत कई जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया है। मगर भेड़ियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
यह भी पढ़ें- आखिर क्यों खूंखार हुए भेड़िए? यूपी-बिहार में ही क्यों होते हैं हमले?
संबंधित खबरें
मणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
17 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
22 mins agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
35 mins ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
38 mins ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
1 hr agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
8 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
8 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
10 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines