हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: ज्ञानवापी मस्जिद पर कोर्ट के फैसले के बाद हिंदू पक्ष ने किया डांस

विज्ञापन

नई दिल्ली: ज्ञानवारी मस्जिद मामले पर आज कार्ट में सुनवाई हुई। जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने माना कि श्रृंगार गौरी में पूजा के अधिकार की मांग को लेकर दायर याचिका को सुनवाई के योग्य है। फैलला आने के बाद हिंदू पक्ष की मंजू व्यास ने कहा कि भारत खुश है … और मेरे हिंदू भाइयों और बहनों को जश्न मनाने के लिए दीया जलाना चाहिए।’

मंजू व्यास – उन पांच हिंदू महिलाओं में से एक जिनकी उत्तर प्रदेश में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दैनिक पूजा के लिए वाराणसी जिला अदालत में याचिका दायर की थी। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा साझा की गई 47 सेकंड की एक क्लिप में व्यास खुशी से चिल्लाते हुए ‘हर हर महादेव’ का नारा लगाते हुए दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद वह ताली और नाचने लगती हैं।

एक अन्य याचिकाकर्ता सोहन लाल आर्य ने कहा, “यह हिंदुओं की जीत है… अगली सुनवाई 22 सितंबर को है। यह ज्ञानवापी मंदिर की आधारशिला है।”

विज्ञापन

ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष के समर्थन में फैसला आया है। कोर्ट ने मामले को सुनवाई योग्य बताया है। मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी। साथ ही कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने इस केस को सुनवाई के योग्य बताया है। यह आदेश जिला जज एके विश्वेश की एकल पीठ ने दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola