सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद में जीत हासिल की है. वे देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे. आज वे पद के तौर पर कार्यरत होने के लिए शपथ लेने वाले हैं. 67 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल रह चुके हैं. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया है। उनकी जीत पर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी उन्हें बधाई दी थी. राधाकृष्णन को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शपद दिलाएंगी, जिसके लिए दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक भव्य आयोजन हो रहा है.
10 बजे शुरु होगा शपथ ग्रहण समारोह
12 सितंबर यानी आज सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति को शपथ दिलाई जाएगी. इस समारोह में कई राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीदद की जा रही है. कई मंत्रियों का दिल्ली पहुंचने का सिलसिला भी जारी है. ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक, झारखंड के राज्यपाल भी शामिल होंगे.
इतने वोटों से तय की जीत
21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद देश को जल्द से जल्द नए उपराष्ट्रपति की जरूरत थी. NDA ने अपनी ओर से महाराष्ट्र के राज्यपाल यानी सीपी राधाकृष्णन का नाम आगे किया था और INDIA ब्लॉक ने पूर्व चीफ जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी का नाम दिया था। उन्हें 300 वोट मिले थे और सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले थे.
बधाइयों का सिलसिला
सीपी राधाकृष्णन की जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री, प्रधानमंत्री और नेताओं ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी थी. मगर उन्हें बधाई देने वालों की लिस्ट में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल थे. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भी शपथ समारोह में हिस्सा ले सकते हैं. राहुल गांधी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे इस समारोह में भाग नहीं लेने वाले हैं क्योंकि वे गुजरात दौरे पर हैं.
ये भी पढ़ें-नेपाल में सुशीला कार्की अंतरिम प्रधानमंत्री तय, राष्ट्रपति और दलों के बीच फंसा संसद भंग करने का पेंच
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
10 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
14 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
14 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines