बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार और हिंदू शख्स की हत्या के खिलाफ दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया गया. यह उग्र प्रदर्शन VHP समेत कई हिंदू संगठनों ने किया है. प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए. बांग्लादेश उच्चायोग के बार भारी सुरक्षा-व्यवस्था की गई है. कोलकाता में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी कर दिया है।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं को मारा जा रहा है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश समेत दूसरे राज्यों भी प्रदर्शन देखने को मिला. बता दें, बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां पर हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. दीपू चंद्र दास नाम के हिंदू शख्स की ईशनिंदा के आरोप में हत्या कर दी गई. हालांकि, पुलिस जांच में दीपू के खिलाफ ईशनिंदा का कोई भी सबूत नहीं मिला.
इसके साथ ही ढाका में स्थित भारतीय उच्चायोग की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
जम्मू में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं, भोपाल में भी विश्व हिंदू परिषद और दूसरे हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया.
दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई. प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. जब प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ ने सिक्योरिटी बैरिकेड्स को हटाया तो तनाव बढ़ गया. उन्होंने बैरिकेड्स की दो लेयर तोड़ दी थी. इसके बाद पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई और प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेला.
प्रदर्शनकारी ‘भारत माता की जय’, ‘यूनुस सरकार होश में आओ’, और ‘हिंदू हत्या बंद करो’ के नारे लगा रहे थे. कई प्रदर्शनकारियों ने बैनर और प्लेकार्ड पकड़े हुए थे. इन बैनर पर दीपू दास के न्याय की मांग वाले नारे लिखे गए थे. उन्होंने बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मुहम्मद यूनुस के पुतले भी जलाए. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और उच्चायोग के बाहर बैरिकेडिंग फिर लगा दी गई.
बांग्लादेश में हिंदू शख्स की हत्या
दीपू चंद्र दास बांग्लादेश में एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे. उसके साथ काम करने वाले वर्कर्स ने उस पर ईशनिंदा का आरोप लगाया. फिर वहां फैक्ट्री में स्थानीय लोग भी पहुंच गए. उन्होंने मिलकर दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिर उसके शव को जला दिया गया. इसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया. पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है.
संबंधित खबरें
अमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नस्लीय नरसंहार
47 mins agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
2 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
2 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
3 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
7 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines