VHP demads Jaya Bachchan Arrest on Maha Kumbh Remark: महाकुंभ में मची भगदड़ सियासी गलियारों में लगातार सुर्खियां बटोर रही है। विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद जया बच्चन ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी थी। हालांकि महाकुंभ पर दिए गए बयान के कारण अब वो विवादों में घिर गई हैं। विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग की है।
VHP ने की गिरफ्तारी की मांग
VHP के मीडिया प्रमुख शरद शर्मा का कहना है कि जया बच्चन को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। वो गलत और झूठा बयान देकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। महाकुंभ आस्था और भक्ति की रीढ़ है। धर्म, कर्म और मोक्ष के लिए लोग यहां आते हैं। इस महापर्व से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है। ऐसे में जया बच्चन का बयान पूरी तरह से गलत है और उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- DU की लड़की का IITian Baba ‘अवतार’, Video देख आप भी कहेंगे- वाह क्या एक्टिंग है!
जया बच्चन का बयान
बता दें कि महाकुंभ की भगदड़ पर बयान देते हुए जया बच्चन ने कहा था कि भगदड़ में जो भी लोग मरे, उनकी लाशों को नदी में फेंक दिया गया। जया बच्चन यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि महाकुंभ में पानी इसी वजह से गंदा हो गया है। जया बच्चन ने कहा कि अभी सबसे गंदा पानी कहां है? कुंभ में… वहां भगदड़ में जितने लोगों की मौत हुई, सभी के शवों को नदी में फेंक दिया गया, जिससे महाकुंभ का पानी दूषित हो गया।
जया बच्चन ने उठाए सवाल
जया बच्चन का कहना था कि महाकुंभ में जाने वाले लोगों को कोई खास सुविधा नहीं मिल रही है और उनके लिए विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं। सब झूठ बोला जा रहा है कि करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। इतनी बड़ी संख्या में लोग एक जगह पर कैसे इकट्ठा हो सकते हैं?
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मौके पर 8 करोड़ के आसपास लोगों ने महाकुंभ में संगम स्नान किया था। इस दौरान संगम नोज पर बैरिकेडिंग टूटने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। तभी से विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर योगी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- हाई स्पीड इंटरनेट, फ्री सिम…महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को BSNL का बंपर ऑफर
संबंधित खबरें
बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
15 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
29 mins agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
35 mins agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
1 hr ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 hr ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
4 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
5 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' से आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, NDRF की 11 टीमें तैनात
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines