Rahul Gandhi In Manipur: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचे हैं। इस दौरान सुरक्षा कारणों से इंफाल से 20 किमी दूर विष्णुपुर में उनका काफिला पुलिस द्वारा रोक लिया गया। इसके बाद वे सड़क मार्ग के बजाय हेलिकॉप्टर से सबसे ज्यादा हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर पहुंचे।
अधिकारियों ने दावा किया कि जिस मार्ग से राहुल गांधी गुजरने वाले थे, उस पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। महिलाएं प्रदर्शन कर रही थीं। ऐसे में एक बार फिर हिंसा होने की संभावना थी। एहतियात के तौर पर राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर में रोका गया था।
हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि महिलाएं राहुल गांधी को रोके जाने का विरोध कर रही थीं। महिलाएं चाहती थीं कि वह चुराचांदपुर के साथ-साथ उनके गांव भी आएं। इस बीच राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों और बहनों को सुनने आया हूं। सभी समुदायों के लोग बहुत स्वागत और प्यार कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है। मणिपुर को उपचार की जरूरत है। शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए।
30 जून के राहुल के दौरे पर संशय
मणिपुर कांग्रेस के अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने कहा कि राहुल गांधी का मोइरांग दौरा रद्द हो गया है। प्रशासन ने उन्हें न तो सड़क से और न ही हवाई रास्ते से मोइरांग आने की इजाजत नहीं दी। वह सिर्फ चुराचांदपुर में ही हिंसा प्रभावित लोगों से मिल सके। वह इम्फाल लौट रहे हैं और रात में वहीं आराम करेंगे। यह स्पष्ट नहीं है कि वह कल के लिए निर्धारित अपनी यात्राओं को जारी रख पाएंगे या नहीं।
श्रीनेत ने कहा- सरकार को देना होगा जवाब
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास मेरा बूथ सबसे मजबूत करने का समय है। अमित शाह के पास बिहार घूमने का वक्त है। जेपी नड्डा के पास राजस्थान जाकर झूठ परोसने का वक्त है। लेकिन इनमें से किसी के पास मणिपुर जाकर वहां का हाल जानने और लोगों के आंसू को पोछने का वक्त नहीं है। इस बारे में निरंकुश तानाशाह और उसकी बर्बर सरकार को जवाब देना होगा।
संबित पात्रा बोले- मणिपुर जाने की जिद छोड़िए राहुल गांधी
भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जिस जिद के साथ मणिपुर गए हैं वो जिद उचित नहीं है। संवेदनशीलता जिद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। जब मणिपुर में हालात ऐसे हैं तो थोड़ी संवेदनशीलता होनी चाहिए, जिद नहीं। हम एक लोकतांत्रिक देश हैं, राहुल गांधी को मणिपुर जाने से किसी ने नहीं रोका लेकिन राज्य में प्रशासन ने कहा कि राहुल गांधी के मणिपुर दौरे की खबर के बीच बहुत विरोध प्रदर्शन हुआ है।
यह भी पढ़ें: Manipur Violence: मणिपुर के कांगपोकपी में सेना पर दंगाइयों ने की फायरिंग, मिला मुंहतोड़ जवाब तो भाग खड़े हुए
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर कौन और कहां से जीता, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट
15 mins ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
56 mins agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
3 hrs agoLIVE: चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र CM ने केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
5 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
6 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
12 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
13 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines