हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

लोकसभा में VB-G RAM-G बिल पास, विपक्ष ने फाड़ी बिल की कॉपी, दोनों सदनों में किया जोरदार हंगामा

VB-G RAM-G Bill Pass: लोकसभा सदन में मनरेगा की जगह लेने वाला ‘विकसित भारत जी राम जी’ बिल पास हो गया है. विपक्ष के जोरदार हंगाम के बीच बिल पास किया गया, जबकि सदन में ही विपक्ष ने बिल की कॉपी फाड़कर फेंक दी और बिल को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताया.

विज्ञापन
बिल पर सरकार का पक्ष रखते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान.

VB-G RAM-G Bill Passed: संसद के शीतलकालीन सत्र के 14वें दिन आज लोकसभा में ‘जी राम जी’ बिल पास हो गया है. विपक्ष के हंगामे के बीच सदन में बिल पास किया गया, वहीं विपक्ष में सदन में ही बिल की कॉपी फाड़कर बिखेर दी. बीते दिन बिल पर देररात तक चर्चा चली थी, वहीं आज चर्चा की शुरुआत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की.

उन्होंने सदन में मनरेगा की जगह लेने वाले विकसित भारत, रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल 2025 (VB-G RAM-G) के प्रावधान और फायदे बताए, लेकिन इस दौरान विपक्ष जोरदार हंगामा करता रहा. विपक्षी दल ने सरकार पर महात्मा गांधी का अपमान करने और मनरेगा के तहत किए गए प्रावधानों को कमजोर करने का आरोप लगाया है.

विपक्षी दल ने निकाला था मार्च

बता दें कि आज सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दल ने मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया था और मार्च निकाला था. वहीं लोकसभा सदन में विरोध करते हुए बिल की कॉपी फाड़कर बिखरा दीं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस कानून को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान और ग्रामीण भारत में सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने वाले काम के अधिकार पर हमला बताया है. वहीं लोकसभा में इस बिल को विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच पास कर दिया गया.

विज्ञापन

क्या बोले मंत्री शिवराज चौहान?

शीतकालीन सत्र के 14वें दिन बिल पर सरकार का पक्ष रखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि यह देश हमारे लिए जमीन का टुकड़ा नहीं, जीता-जागता राष्ट्रपुरुष है. हम जिएंगे तो इसके लिए और अगर मरना पड़ा तो मरेंगे भी इसके लिए. बापू रामराज्य की स्थापना की बात कहते थे. पता नहीं ‘विकसित भारत जी राम जी’ के नाम पर विपक्ष क्यों भड़क गया. महात्मा गांधी हमारे दिल में बसते हैं. हम बापू को सिर्फ मानते नहीं हैं, बल्कि उनकी मानते भी हैं.

शिवराज चौहान ने कहा कि यह लोग देश को ओर कितना बेवकूफ बनाएंगे? बहन प्रियंका गांधी पूछ रही थीं कि किसके अधिकार से यह नाम परिवर्तन हो रहा है? यह मोदी सरकार के अधिकार से नहीं हो रहा है, झूठ बोलने का अधिकार तो कांग्रेस के पास है. राज्य सरकार की 25 योजनाएं, जिनका नाम पूर्व राजीव गांधी के नाम पर और 27 का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया है, मोदी सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं हैं. नामकरण का अधिकार कांग्रेस के पास है.

विज्ञापन

मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों के विकसित भारत में मॉडल गांव आत्मनिर्भर, रोजगार संपन्न, गरीबी मुक्त और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होंगे. उन गांवों में क्वालिटी एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, डिजिटल क्लासरूम, लाइब्रेरी, ट्रेनिंग सेंटर, कंप्यूटर लैब होंगी, जिसके फायदों से कोई भी बच्चा वंचित नहीं रहेगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola