Varanasi Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 1,52,513 वोटों से हराया। जब वोटों की गिनती शुरू हुई थी तो वह कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय से पिछड़ गए थे। हालांकि थोड़ी ही देर बाद उन्होंने बढ़त हासिल कर ली और फिर अजय राय को आगे नहीं आने दिया।
आखिरी चरण में हुए थे चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में 13 सीटों पर मतदान हुआ था। जिसमें से एक नाम वाराणसी का भी शामिल था। इस दौरान 56.35 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था। बता दें कि पीएम मोदी ने 14 मई को वाराणसी से नामांकन किया था। नामांकन से पहले उन्होंने काशी में भव्य रोडशो करते हुए जनता को संबोधित किया था।
काशी में उमड़ा था नेताओं का हुजूम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन के बाद वाराणसी नहीं गए। हालांकि इस दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों ने वाराणसी का दौरा किया था। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर एस.जयशंकर, पीयूष गोयल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम के लिए वोट की मांग की थी। वहीं पीएम मोदी को हराने के लिए विपक्षी दलों ने भी ताबड़तोड़ रैलियां की थीं। काशी में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव ने रोड शो किया तो राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने भी रैली को संबोधित किया था।
15 साल से काशी पर है बीजेपी का कब्जा
वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को टिकट दिया है। हालांकि पीएम मोदी पिछले 10 साल से काशी के सांसद हैं। 2014 और 2019 के आम चुनाव में पीएम मोदी ने वाराणसी से जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2009 में बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी काशी के सांसद बने थे।
संबंधित खबरें
हाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
29 mins agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
43 mins ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
1 hr ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
1 hr agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
2 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
3 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoआज जारी हो सकती है CBSE 10वीं 12वीं की डेटशीट, ऐसे करें डाउनलोड
4 hrs agoराहुल गांधी को मानहानि केस में SC से मिली राहत, ट्रायल पर लगी रोक
5 hrs ago'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines