हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Vande Bhart: ओलावृष्टि से पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त, टूटे शीशे

विज्ञापन

Vande Bhart:  बंदे भारत ट्रेन एक बार फिर से क्षतिग्रस्त हुआ है। ओडिशा के भद्रक रेलवे स्टेशन से 30 किमी दूर ओलावृष्टि से बंदे भारत के मुख्य इंजन की विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा रविवार को पुरी-हावड़ा रूट पर हुआ। यहां भारी बारिश और तूफान के कारण सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन के शीशे पर एक पेड़ की शाखा गिर गई।

और पढ़िए – G7 Summit: ‘देशों को संयुक्त राष्ट्र चार्टर, क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए…’, यूक्रेन युद्ध पर बोले PM मोदी, चीन को चेताया

रेववे अधिकारियों ने कहा कि 22896 वंदे भारत एक्सप्रेस बिजली गिरने और ओलावृष्टि से प्रभावित हुई, जिससे ड्राइवर के केबिन का शीशा टूट गया। अधिकारियों ने कहा कि एक पेड़ के उखड़ने से ओवरहेड बिजली का तार भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ट्रेन बैतरणी रोड रेलवे ओवरब्रिज पर दो घंटे से अधिक समय तक फंसी रही। ट्रेन में सभी 250 यात्री सुरक्षित हैं।

ट्रेन के कई यात्रियों ने फंसे होने के बाद डिब्बों में बिजली की कमी की शिकायत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। बता दें कि हावड़ा-पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। इसके दो दिन बाद यानी शनिवार को इसका व्यावसायिक संचालन शुरू किया गया था। 16 वीं वंदे भारत एक्सप्रेस, ओडिशा की पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन, जो पवित्र शहर पुरी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जोड़ती है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें