Vaishno Devi News: पहलगाम अटैक के बाद से ही पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए। इसका असर माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा पर भी पड़ा। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता के कारण एक सप्ताह तक हवाई यात्रा रोक दी गई थी। अच्छी खबर ये है कि अब एक बार फिर से कटरा से श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं बुधवार को से शुरू हो गईं। सीजफायर के बाद ये बड़ा कदम उठाया गया जो उन माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है।
भारत-पाक तनाव की वजह से बंद हुई थीं हवाई सेवाएं
भारत-पाक तनाव के चलते कई ऐसे कदम उठाए गए थे जो सुरक्षा के नजरिए से जरूरी थे। इन्हीं में से एक था माता वैष्णो देवी की हवाई यात्रा को रोकना। दरअसल पाक के नापाक इरादे हर कोई जानता है ऐसे में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ये कदम उठाया गया था। हालांकि इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
यह भी पढ़ें: Boycott Turkey: तुर्की को पाकिस्तान से दोस्ती पड़ेगी महंगी, भारत में टर्किश ड्रामा का ट्रेंड होगा धीमा
सामान्य हुए हालात
जम्मू-कश्मीर के रियासी में मंगलवार से हालात सामान्य होते दिखाई दिए। बच्चे के स्कूल लौटे, लोग अपने काम पर लौटे और जनजीवन पहले जैसा हो गया। स्कूल शिक्षा निदेशालय, जम्मू ने बुधवार को ये ऐलान किया कि जम्मू-कश्मीर के कुछ सीमावर्ती इलाकों में 15 मई को स्कूल फिर से खुलेंगे। ऐसे में स्टुडेंट्स और उनके पेरेंट्स को राहत जरूर मिली है। भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता के मद्देनजर बंद किए गए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों के कई इलाकों के स्कूल कल फिर से खुलेंगे। अनिश्चितता के दौर के बाद स्कूल की गतिविधियों के फिर से शुरू होने से निवासियों को राहत मिली है, जो दिनचर्या में वापसी का संकेत है।
पहलगाम आतंकी हमला है एक बड़ा घाव
पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश के सीने पर एक बड़ा घाव है जिसका बदला तो ले लिया है लेकिन दर्द कम नहीं हो रहा।
आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई, महिलाएं विधवा हो गई, बच्चों के सिर से उनके पिता का साया उठ गया। ऑपरेशन सिंदूर उसी का बदला था जो पूरा हुआ। हालांकि अब हालात काबू में हैं और सीजफायर का पालन किया जा रहा है। ये भी तय है कि पाकिस्तान की एक गलती उसी के लिए आगे भारी पड़ सकती है क्योंकि भारत की सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि अब वो और नहीं सहेंगे।
यह भी पढ़ें: भारत से दुश्मनी तुर्की के लिए बनी मुसीबत, भारतीय टूरिस्टों की संख्या में आई कमी, हिलेगी अर्थव्यवस्था
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines