Vaishno Devi Bus Accident : जम्मू कश्मीर में यात्रियों से भरी एक बस के खाई में गिरने की खबर है। हादसा रात में हुआ है। बस में तीर्थयात्री सवार थे और वैष्णोदेवी से यात्रा करके वापस लौट रहे थे। इसी बीच मांडा इलाके के पास बस खाई में गिर गई। इसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बस में 19 यात्री सवार थे, इस हादसे पर जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई है।
गनीमत है कि इस हादसे में सभी यात्रियों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जम्मू के एसएसपी ट्रैफिक फिजल कुरैशी ने ANI को बताया कि यह बस कटरा से जम्मू जा रही थी। इसमें 19 यात्री सवार थे। लगभग सभी को बचा लिया गया है। ड्राइवर अभी भी वहीं फंसा हुआ है और हम उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी यात्रियों की हालत स्थिर है। हालांकि जम्मू कश्मीर सीएम के अनुसार, बस ड्राइवर की मौत हो गई है।
कैसे हुआ हादसा?
रिपोर्ट्स के अनुसार, ड्राइवर ने मोड़ पर कंट्रोल खो बैठा और बस सीधे खाई में जा गिरी। बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन ड्राइवर बस में ही फंस गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घायलों का इलाज चल रहा है।
सीएम ने जताया दुःख
जम्मू कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने लिखा कि कटरा से तीर्थयात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही बस मांडा में दुर्घटनाग्रस्त होने से अत्यंत दुखी हूं। इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले ड्राइवर के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। शुक्र है, सभी घायल यात्री स्थिर हैं और अस्पताल में हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरा कार्यालय अधिकारियों के संपर्क में है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
1 hr agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 hr agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
2 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
6 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines