Tunnel expert Arnold Dix success party Video: उत्तराखंड का उत्तरकाशी पिछले 20 दिन से भारी मशीनों का जमावड़ा बना हुआ था, लेकिन गुरुवार को वीरान नजर आया। अब जब तक टनल का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो जाता, तब तक वहां हलचल देखने को नहीं मिलेगी। यह ऑपरेशन अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स के नेतृत्व में सफल हुआ। ऑपेरशन समाप्त होने के बाद अर्नोल्ड डिक्स का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बचावकर्मियों के साथ सक्सेस पार्टी करते हुए देखे जा सकते हैं। अर्नोल्ड के साथ एसडीआरएफ के सदस्यों ने ऑपरेशन की सफलता का जश्न मनाते हुए एक माउंटेन सांग के साथ डांस किया।
अर्नोल्ड डिक्स ने पोस्ट में क्या लिखा ?
अर्नोल्ड डिक्स ने एक्स पोस्ट में लिखा, क्या आपने कभी सोचा है कि जब किसी को चोट नहीं पहुंची हो तो एमर्जेन्सी रेस्क्यू करने वाले कैसा महसूस करते हैं। डिक्स ने आगे लिखा, उत्तराखंड एसडीआरएफ पुलिस बचाव दल के साथ मेरे साथ जुड़ें क्योंकि हम अपनी सफलता का जश्न मना रहे हैं।
अर्नोल्ड डिक्स के बारे में
अर्नोल्ड डिक्स, जिनेवा स्थित इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन (जिनेवा) के प्रमुख हैं, और उन्हें मुख्य तौर पर इसी काम के लिए जाना जाता है। सुरंग बनाने के लिए अर्नोल्ड डिक्स के पास मोनाश विश्वविद्यालय, मेलबर्न से विज्ञान और कानून की डिग्री है। अपने तीन दशकों से अधिक के करियर में, अर्नोल्ड डिक्स ने कई भूमिकाएं निभा चुके हैं।बचाव अभियान से पहले ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ का कहना था कि उन्हें उन खबरों के बीच अच्छा महसूस हो रहा है कि बचाव अभियान पूरा होने वाला है।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
15 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines