Uttarkashi Cloud burst: उत्तरकाशी के धराली से एक नया वीडियो सामने आया है। वीडियो धराली के एक मंदिर का है। करीब 3 मिनट के वीडियो में यूजर ने नीचे से लेकर मंदिर की दूसरी मंजिल तक का दृश्य दिखाया। मंदिर के नीचे स्थानीय लोग भजनों पर नाचते दिख रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में पर्यटक मंदिर में मौजूद हैं। रात का दृश्य है। सभी लोग भक्ति में डूबे हुए थे। मंदिर के दूसरी मंजिल पर माता की डोली रखी है। सभी भक्ति में डूबे बस उस पल को जी रहे थे। जगराता के बाद सभी लोग सो गए। अगले दिन 5 अगस्त को कई लोग उठे तो कई देर तक सोते रहे। लेकिन दोपहर को धीरगंगा के प्रकोप का दोनों लोग शिकार हो गए। वीडियो में दिख सभी लोग लापता बताए जा रहे हैं।
दोपहर में आई थी आपदा
5 अगस्त को धीरगंगा में काफी ज्यादा होने से धराली गांव तबाह हो गया। इसमें सबसे ज्यादा बाजार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। यहां बड़ी संख्या में होटल, रेस्टां, दुकानें थीं। आपदा आने के बाद यह पूरा इलाका धवस्त हो गया।
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Disaster: उजड़ गया संसार, जंगल में बीत रही रातें, धराली के लोग बोले- हमारा सबकुछ तबाह हो गया
लापता कितने, पता नहीं
आपदा में कितने लोग लापता हैं, इसकी सटीक जानकारी किसी को नहीं है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 5 लोगों को मौत हुई है और करीब 200 लोग लापता हुए थे। प्रशासन के हिसाब से करीब 140 लोगों को रेस्क्यू भी कर लिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक हकीकत इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। पानी और पत्थरों के बहाव में कौन दब गया कौन बह गया इसका कोई अंदाज नहीं है।
सीएम ने अधिकारियों से साथ की बैठक
आपदा के बाद आज तीसरा दिन है, लेकिन अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार देर रात उत्तरकाशी में बने कैंप कार्यालय में NDRF और ITBP के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने धराली में चल रहे बचाव अभियान की समीक्षा की। सेना, NDRF, ITBP, SDRF, उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से धराली में व्यापक बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 16 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा लापता; उत्तराखंड-हिमाचल में जानलेवा बनी बारिश, चारधाम यात्रा रोकी
संबंधित खबरें
नेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
7 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
9 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
9 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
10 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
11 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
11 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
12 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
13 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines