Uttarakhand tunnel rescue: पिछले 17 दिनों से टनल में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस खबर के बाद पूरा देश खुशी से झूम रहा है। बचावकर्मियों ने जीतोड़ मेहनत करके मजदूरों को बाहर निकालने में आखिरकार सफल हुए। रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा है कि यह भावुक कर देने वाला पल है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मजदूरों के सुरक्षित बाहर आने पर खुशी जाहिर की है। यहां देखें रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता पर किसने क्या कहा?
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता पर एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ”उत्तरकाशी में हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए थे, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आपका साहस और धैर्य हर किसी को प्रेरित कर रहा है। मैं आप सभी की कुशलता और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। यह अत्यंत संतोष की बात है कि लंबे इंतजार के बाद अब हमारे ये साथी अपने प्रियजनों से मिलेंगे। इन सभी के परिजनों ने भी इस चुनौतीपूर्ण समय में जिस संयम और साहस का परिचय दिया है, उसकी जितनी भी सराहना की जाए वो कम है। मैं इस बचाव अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को भी सलाम करता हूं। उनकी बहादुरी और संकल्प-शक्ति ने हमारे श्रमिक भाइयों को नया जीवन दिया है। इस मिशन में शामिल हर किसी ने मानवता और टीम वर्क की एक अद्भुत मिसाल कायम की है।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बचावकर्मियों को दी बधाई
मजदूरों को बाहर आने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे यह जानकर राहत और खुशी महसूस हो रही है कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों को बचा लिया गया है। उन्होंने उन टीमों और सभी विशेषज्ञों को बधाई दी है जिन्होंने श्रमिकों को बाहर निकालने में जीतोड़ मेहनत की।
नितिन गडकरी ने भी जाहिर की खुशी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टनल में फंसे 41 मजदूरों को बाहर आने पर खुशी जाहिर की है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया है। पीएमओ के नेतृत्व में सभी एजेंसियों ने दिन-रात काम किया है। मैं उन श्रमिकों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं जिन्हें बचा लिया गया है। मैं उन कर्मियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बचाव अभियान में मदद की है। अब सुरंग का सुरक्षा ऑडिट भी किया जाएगा।”
ये भी पढ़ेंः Explainer: टनल में फंंसे मजदूरों को बचाने के लिए कैसे चला बचाव अभियान?
मुख्यमंत्री ने सभी मजदूरों के बाहर आने की दी जानकारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि सिलक्यारा (उत्तरकाशी) में टनल में फंसे सभी 41 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। श्रमिकों का मेडिकल कैम्प में प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
बता दें कि सभी 41 मजदूर पिछले 17 दिनों से उत्तराखंड (उत्तरकाशी) के सिल्कयारा सुरंग के ढह जाने के कारण टनल में फंस गए थे। श्रमिकों को बचाने के लिए कई एजेंसियों ने दिन-रात काम किया और मंगलवार, 28 नवंबर को सफलतापूर्वक सभी मजदूरों को बचा लिया गया।
संबंधित खबरें
EC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
2 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
2 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
2 hrs agoLIVE: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
2 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
10 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
11 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
12 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
12 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines