Snowfall in Mountains: कश्मीर सहित हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ों में इस साल की पहली बर्फबारी होने के बाद ठंड ने दस्तक दे दी हैं. उत्तराखंड के केदारनाथ धाम सहित हिमाचल और कश्मीर का पहाड़ी क्षेत्रों में सोमवार को हुई बारिश और बर्फबारी तापमान में गिरावट आई है. वहीं मौसम विभाग द्वारा भी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. बर्फबारी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने के लिए गए पर्यटकों के चेहरों पर खुशी देखी जा सकती है.
पहाड़ों पर बर्फबारी देख पर्यटकों के खिले चेहरे
केदारनाथ धाम में सोमवार को हुई सीजन की पहली बर्फबारी के कारण जिसके बाद केदारनाथ समेत आस-पास के इलकों में सर्दी बढ़ गई है. उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में मौसम विभाग का अनुमान है कि चमोली में भारी बारिश हो सकती हैं. वहीं मौसम विभाग द्वारा दो दिन पहाड़ों में बारिश और पहाड़ों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है. सोमवार को बद्रीनाथ धाम में सुबह से ही मौसम ने करवट बदल दी है. जिसके कारण यहां तापमान में गिरावट आई है. वहीं मौसम में आए बदलाव के कारण प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं को गर्म कपड़े लेकर यात्रा करने की सलाह दी जा रही है. इसके अलावा केदारनाथ धाम पर भी हुई बर्फबारी के बाद तीर्थ यात्री इसका आनंद ले रहे हैं.
हिमाचल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
वहीं अक्टूबर माह के शुरूआत में कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों गुलमर्ग और माउंट अफरवात में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली. ताजी बर्फ गिरने से यहां पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिलें है और बर्फबारी का पर्यटक जमकर मजा उठा रहें हैं. वहीं मौसम विभाग द्वारा जम्मू-कश्मीर में आने वाले 36 से 48 घंटे के में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में लगातार हुई दूसरे दिन की बर्फबारी ने भी मौसम में ठंडक का अहसास ला दिया है. अधिकारियों के अनुसार यहां लाहौल-स्पीति जिले के गोंधला में 5 सेमी और केलांग में लगभग 4 सेमी बर्फ गिरी है. मौसम विभाग द्वारा हिमाचल के कई जिलों येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई है.
यह भी पढ़ें- मौसम पर भारी आस्था! चमोली में बारिश-बर्फबारी के बीच बद्रीनाथ-हेमकुंड साहिब में उमड़ रही भीड़
बर्फबारी के कारण कुंजम टॉप और चंद्रताल सड़क बंद
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. इसे देखने टूरिस्ट भी पहाड़ों का रुख करने लगे हैं. सोमवार को हुई बर्फबारी को देखने के लिए काफी संख्या में टूरिस्ट अटल टनल रोहतांग पहुंचे. बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन बढ़ गई है. अटल टनल और सिस्सू के बीच जाम लग गया है. इससे 100 से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं. बर्फबारी के कारण कोकसर-पलचान, रोहतांग पास, कोकसर-लोसर, कुंजम टॉप और चंद्रताल सड़क बंद कर दी गई है.
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
3 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
5 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
6 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
6 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
7 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
8 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
9 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines