Uttar Pradesh world largest milk producer: उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन के मामले में बाकी राज्यों से आगे है। पिछले पांच वर्षों में देश में दूध उत्पादन में 22.81% की वृद्धि दर्ज की गई है। 2022-23 के आंकड़ों से पता चला है कि अकेले उत्तर प्रदेश में 15.72% दूध उत्पादन में इजाफा हुआ है। ऐसे में यूपी अन्य राज्यों से दूध उत्पादन मामले में आगे है। केंद्रीय मत्स्य पालन पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला द्वारा जारी किए आंकड़ों के अुसार, पिछले साल मार्च और इस साल फरवरी के बीच किए गए सर्वेक्षण के आधार पर देश में दूध, अंडा, मांस और ऊन का उत्पादन सबसे ज्यादा किया जाता है। आपको बता दें कि दुनिया में भारत सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन करता है। वहीं, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा दूध का उत्पादन किया जाता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला राज्य है।
सरकार दुधारू पशुओं के संरक्षण के लिए पहल कर रही
उत्तर प्रदेश में मवेशियों की जीवनशैली के पैटर्न में कई बदलाव किए गए हैं। साथ ही सरकारी पहलों और कार्यक्रमों से भी उद्योग को विस्तार मिला है। उत्तर प्रदेश सरकार दुधारू पशुओं के संरक्षण के लिए पहल कर रही है और कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, बरेली, कन्नौज, गोरखपुर, फिरोजाबाद, अयोध्या और मुरादाबाद में ग्रीनफील्ड डेयरियां स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी जिलों में गोरक्षा केंद्र स्थापित करने के लिए 272 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी है। इसके अलावा सरकार राज्य में सबसे अधिक दूध उत्पादकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित कर रही है। इतना ही नहीं जिन किसानों ने दूध उत्पादन के लिए पंजीकरण करा रखा है उन्हें क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधा भी दी जा रही हैं। जिससे यूपी में दूध उत्पादन करने में किसानों को फायदा मिल रहा है और उत्तर प्रदेश ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन कर रहा है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ें: क्या है 6 क्विंटल देसी घी के पीछे की कहानी, जो अयोध्या रामंदिर में चढ़ेगा? पूरा होगा संत का 20 साल पुराना संकल्प
रूपाला ने बताया कि 2022-23 के दौरान देश में कुल दूध उत्पादन 230.58 मिलियन टन होने का अनुमान है। 2021-22 के अनुमान से 2022-23 के दौरान उत्पादन 3.83% बढ़ गया है। पूर्व में, 2018-19 में वार्षिक वृद्धि दर 6.47% थी; 2019-20 में 5.69%; 2020-21 में 5.81% और 2021-22 में 5.77% थी। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान (14.44%), मध्य प्रदेश (8.73%), गुजरात (7.49%), और आंध्र प्रदेश (6.70%) देश के अग्रणी दूध उत्पादक राज्य हैं।
ये भी पढ़ें: ‘पाताल’ में पहुंचने की पूरी तैयारी, 2 मशीनों से ऑपरेशन जारी! 15 दिन का इंतजार, 41 जिंदगियों की आस!
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
6 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
8 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
11 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
14 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
14 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines