US India Trade Deal Update: भारत और अमेरिका के बीच हुई 500 अरब डॉलर की ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, दोनों देशों के बीच ट्रेड डील की अभी सिर्फ घोषणा हुई है. डील पर साइन होने यानी आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है. सरकारी सूत्रों के अनुसार, ट्रेड डील अगले हफ्ते साइन हो सकती है. अगले महीने अमेरिकी अधिकारी भारत आ सकते हैं. द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया के सामने ट्रेड डील साइन करके जॉइंट स्टेटमेंट जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: टैरिफ 25 से 18 करने को कैसे माने ट्रंप? भारत से ट्रेड डील का वेनेजुएला-यूक्रेन से क्या कनेक्शन, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
3 सेक्टर में नहीं दी गई कोई रियायत
बता दें कि सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील करते हुए भारत ने कृषि, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्रों को सुरक्षित रखा है और अमेरिका को इनसे जुड़ी कोई रियायत नहीं दी गई है. भारत ने स्विट्जरलैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ (EU) के साथ हुए अंतरराष्ट्रीय समझौते में कृषि और डेयरी सेक्टर से समझौता नहीं किया है और अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते में भी भारत सरकार ने इस ट्रेंड को बरकरार रखा है.
4 फरवरी को अनाउंस हुई थी डील
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 4 फरवरी 2026 दिन बुधवार को भारत के साथ ट्रेड डील करने और भारत पर लगा टैरिफ घटाने का ऐलान किया था. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत के बारे में बताया और दावा किया कि भारत ने अमेरिका के साथ 500 अरब डॉलर की डील की है और भारत इस डील के बाद रूस से तेल का आयात बंद करेगा. अमेरिकी उत्पादों को अपने बाजार में जीरो टैरिफ पर एंट्री देगा.
यह भी पढ़ें: पर्सनल रिलेशन, ऑयल-मिलिट्री डील… क्या चीन होगा अमेरिका का नया क्लाइंट? टैरिफ के बदले यह डील करने बीजिंग जाएंगे ट्रंप
डील से पाकिस्तानियों को लगी मिर्ची
बता दें कि भारत और अमेरिका की ट्रेड डील से पाकिस्तानियों को बड़ी मिर्ची लगी है. क्योंकि एक तो भारत का टैरिफ पाकिस्तान के टैरिफ से कम हो गया. दूसरा, भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान ने अमेरिका से नजदीकियां बढ़ानी शुरू की हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर को वाशिंगटन बुलाकर मुलाकात की. पाकिस्तान ने राष्ट्रपति ट्रंप को नोबेल प्राइज के लिए नॉमिनेट किया. पाकिस्तान ने राष्ट्रपति ट्रंप के पीस बोर्ड को भी जॉइन किया है, लेकिन बावजूद इसके पाकिस्तान को न ट्रेड डील मिली और न ही टैरिफ में कोई राहत मिली.
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
6 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
9 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
10 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
11 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines