Trump Tariffs Impact On Jewellery: 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ के लागू होने के साथ ही भारत के व्यापारियों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। इस टैरिफ का निर्यात होने वाली सभी चीजों पर असर देखने को मिलेगा। इसको लेकर हीरा उद्योग के हितधारकों का कहना है कि अमेरिका द्वारा लगाया गया 50% टैरिफ लागू होने से हीरे का निर्यात कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकता है। इससे सोने और हीरे के आभूषणों की कीमत में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। बता दें कि अमेरिका खुद हीरे के लिए भारत पर निर्भर है। इसको देखते हुए कहा जा रहा है कि ये प्रभाव लंबे समय तक के लिए नहीं होगा।
हीरा उद्योग पर पड़ेगा असर
50% अमेरिकी टैरिफ का असर भारत में डायमंड उद्योग पर पड़ेगा। सूरत डायमंड एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश खुंट का इस पर बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि ‘इसमें कोई शक नहीं है कि टैरिफ का असर डायमंड बाजार पर पड़ेगा। एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें कहा गया कि हीरा और आभूषण क्षेत्र में अमेरिका का सबसे अधिक 10 अरब डॉलर का निवेश है। अब इस टैरिफ के लागू होने से निर्यात गिरने की संभावना बढ़ गई है। ये दूसरे देशों के साथ होने वाले में व्यापार का लगभग 30 फीसदी है। इससे सोने की कीमत में बढ़ोतरी आएगी।
ये भी पढ़ें: ट्रंप को भारत ने दिया झटका, 25 देशों ने अमेरिका को डाक पार्सल भेजने पर लगाई रोक
रोजगार की समस्या बढ़ेगी
जिस तरह से टैरिफ का असर डायमंड बाजार पर पड़ेगा, उससे वो लोग भी प्रभावित होंगे जो इसमें काम करते हैं। कहा जा रहा है कि अगर निर्यात कम हुआ तो आने वाले समय में हीरा तराशने वाले लोग और गहने बनाने वाले कारीगरों की नौकरी पर संकट आ सकता है। हालांकि, इससे सोने के दाम बढ़ते हैं, तो जिन लोगों ने सोना खरीद कर रखा हुआ है उनको इसका फायदा मिल सकता है, क्योंकि सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो जाएगी।
दूसरे देशों के साथ बढ़ा सकते हैं बिजनेस
अमेरिकी टैरिफ पर हीरा व्यापारियों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हीरा निर्माता और व्यापारी जयेश पटेल ने बताया कि ‘हीरा बेचने के लिए अमेरिका एक बड़ा बाजार है। टैरिफ की वजह से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, हमारे पास दूसरे ऑप्शन भी हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘यूरोपीय देश और रूस जैसे देश भी हैं, जहां पर हम अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं। यानी हमें दूसरे देशों में बाजार तलाशने पड़ सकते हैं।’
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में बड़ी मीटिंग आज, भारत पर टैरिफ लगाने के बाद इस देश पर करेंगे चर्चा
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
32 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
1 hr ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
2 hrs ago'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
10 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
12 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
13 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
15 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines