UPSC Factory Village IAS-IPS Officers: सिविल सर्विस की तैयारी करके IAS-IPS बनना कई लोगों का सपना होता है। इसके लिए लोग बड़े शहरों का रुख करते हैं। देश की राजधानी दिल्ली को सिविल सर्विस की फैक्ट्री कहा जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि देश के कुछ गांव भी सिविल सर्विस की फैक्ट्री हैं। तो आइए जानते हैं देश के 3 गांवों के नाम, जो UPSC के लिए मशहूर हैं।
माधोपट्टी – उत्तर प्रदेश
यूपी की राजधानी लखनऊ से महज 300 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद जौनपुर के माधोपट्टी गांव को UPSC की फैक्ट्री कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गांव में कुल 71 घर हैं, जिनमें से 47 घरों में IAS-IPS अधिकारी मौजूद हैं। किसी घर में एक, तो किसी घर में दो या दो से ज्यादा अधिकारियों की फौज देखने को मिलती है। यही नहीं बाकी के घरों में भी कई उच्च पदों पर बैठे अधिकारी मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- Miss India न बन पाई पर बन गईं IAS, मिस उत्तराखंड तस्कीन खान की कहानी दिलचस्प
इटौरी – उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में भी एक ऐसा गांव है, जहां एक ही घर से 4 IAS-IPS निकले हैं। जी हां, इस गांव का नाम इटौरी है। गांव के चारों भाई-बहन के पास UPSC का सक्सेस मंत्र है। इस घर में 3 IAS और 1 IPS अधिकारी मौजूद हैं। 2013 में परिवार के बड़े बेटे योगेश ने UPSC की परीक्षा पास की और इसके बाद 2015 में उनकी बहन माधवी भी UPSC टॉपर बन गईं। 2016 में छोटी बहन क्षमा IPS बनीं और छोटा भाई लोकेश का नाम भी टॉपर्स लिस्ट में आ गया।
औरंगपुरा सिलैटा, उत्तर प्रदेश
UPSC की फैक्ट्री कहा जाने वाला तीसरा गांव यूपी के संभल में है। वैसे तो संभल मंदिर-मस्जिद की लड़ाई को लेकर चर्चा में है। मगर संभल के औरंगपुरा सिलैटा गांव को UPSC का हब कहा जाता है। इस गांव में 10-20 नहीं बल्कि 31 IAS ऑफिसर हैं। इसके अलावा गांव में कई बड़े अधिकारियों की लंबी लिस्ट मौजूद है।
यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: सेलेक्शन के मामले में इस शहर ने यूपी-बिहार को भी पछाड़ा, हर साल देता है सबसे ज्यादा IAS-IPS
संबंधित खबरें
LIVE: इंडिया गेट से हिरासत में लिए गए अंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा
11 mins agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
7 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
7 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
10 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
13 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
13 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
14 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
15 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines