UPSC CSE Mains Result 2023 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से शुक्रवार को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी किया गया। इस साल यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 15 से 24 सितंबर तक आयोजित की गई थी। 28 उम्मीदवारों का परिणाम अदालत में लंबित मामलों के कारण रोक दिया गया है।
परिणाम के बाद जहां कई चेहरों पर खुशी नजर आई तो कई अभ्यर्थी चयन न होने पर निराश हुए। हताश-निराश इन अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश में डीएसपी पद पर तैनात अंजलि कटारिया ने हौसला देने की कोशिश की है।
अंजलि कटारिया ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा- ”यूपीएससी 2023 का परिणाम आज शाम घोषित हो गया है। हमेशा की तरह कुछ अभ्यर्थी बहुत खुश होंगे, लेकिन ज्यादातर नहीं।” बड़े-बुजुर्गों की वो बात ‘खुशी हो तो कोई वादा मत करो और दुख हो तो कोई निर्णय मत लो’…मेरे भी अरमां पूरे 6 बार टूटे हैं, लेकिन फिर भी जिंदादिल हूं, आप भी रहोगे।”
कौन हैं अंजलि कटारिया?
अंजलि कटारिया के बायो के अनुसार वह उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह उत्तर प्रदेश पीपीएस-2016 बैच की अधिकारी हैं। इससे पहले कटारिया इंडस्ट्रीज विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर रह चुकी हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से बीएससी किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) की पढ़ाई की है। वह संस्कृत विद्वान और एथिकल हैकर भी हैं। फिलहाल अमरोहा में तैनात हैं।
खास बात यह है कि उन्होंने 6 बार यूपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा दी थी, लेकिन बार-बार फेल होने के बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा। बार-बार कोशिश करने के बाद आखिरकार उन्हें सफलता हाथ लगी। वह अपने अनुभव के आधार पर अभ्यर्थियों को परीक्षा के टिप्स भी देती हैं। यूपीएससी के रिजल्ट क के बाद अंजलि कटारिया का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
2,500 से अधिक उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा
बता दें कि यूपीएससी मेंस परीक्षा 2023 में करीब 13 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इनमें से लगभग 15 हजार उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट हुए। यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, लगभग 2,500 से अधिक उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2023 पास की है। वे अब इंटरव्यू के लिए पात्र होंगे।
यूपीएएसी ने कहा है कि सभी उम्मीदवारों की अंकतालिकाएं अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। ये 30 दिनों तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। उपस्थित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: CISCE Exam 2024 Time Table: ICSE Board Exam ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा शेड्यूल किया जारी
संबंधित खबरें
LIVE: दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली
47 mins ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
1 hr ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
9 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
9 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
10 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
11 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines