नई दिल्ली: यूपीएससी परीक्षा में अतिरिक्त प्रयास की मांग को लेकर छात्रों ने ओल्ड राजिंदर नगर इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है। छात्र पिछल दो दिनों से दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में प्रदर्शन कर रहे हैं। आज सुबह पुलिस ने छात्रों को हिरासत में ले लिया है।
वीडियो में पुलिसकर्मियों को हिरासत में लेने से पहले छात्रों का पीछा करते और उठाते हुए देखा जा सकता है। छात्र कोविड की पृष्ठभूमि में सरकार द्वारा छूट के रूप में परीक्षा देने के एक और प्रयास की मांग कर रहे थे। छात्रों के अनुसार, केंद्र को एक और प्रयास की अनुमति देनी चाहिए क्योंकि 18 राज्यों ने इसके लिए पहले ही मंजूरी दे दी है।
प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने कहा कि कोविड के दौरान तैयारी नहीं होने से उन्होंने एक प्रयास खो दिया है। इसी कारण तैयारी कर रहे लोग एक अतिरिक्त प्रयास चाहते हैं। यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने कहा कि कोविड की वजह से सरकार ने SSC (GD), अग्निवीरों को अतिरिक्त मौका दिया तो UPSC एस्पिरेंट्स को को क्यों नहीं दे रहे?
डीसीपी सेंट्रल जिला श्वेता चौहान ने कहा कि दिल्ली के ओल्ड राजिंदर नगर में बीती रात यूपीएससी उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन समूह ने एनओसी/विरोध करने की अनुमति के लिए आवेदन किया था। हालांकि, इसे खारिज कर दिया गया था। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए जोर-जोर से घोषणा की गई। इस पर समूह आक्रामक हो गया और डीओपीटी के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। प्रदर्शनकारियों को समझाने के बार-बार प्रयास के बावजूद वे अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने गद्दों की व्यवस्था की और मीडिया की मौजूदगी में धरना-प्रदर्शन शुरू किया।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
46 mins agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 hr agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
1 hr agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
2 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
3 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
4 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
4 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
5 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
5 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines