उन्नाव रेप केस मामले में ट्रायल कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी. वहीं, अब एक फिर से ये मामले सुर्खियों में है. बता दें कि भाजपा विधायक सेंगर को साल 2019 में उम्र कैद की सजा सुनाई थी और अब दिल्ली हाइकोर्ट की एक बेंच ने इस सजा को निलंबित कर दिया है.
इस मामले के एक बार फिर से सामने आने के बाद कांग्रेस सासंद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भड़क गए. बता दें कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर अपनी नाराजगी जताई है.
राहुल गांधी ने लिखा, ‘क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है? क्या उसकी ‘गलती’ ये है कि वो न्याय के लिए अपनी आवाज उठाने की हिम्मत कर रही है?’
उन्होंने आगे कहा, बलात्कारियों को जमानत और पीड़िताओं के साथ अपराधियों सा व्यवहार – ये कैसा न्याय है? हम सिर्फ एक मृत अर्थव्यवस्था नहीं – ऐसी अमानवीय घटनाओं के साथ हम एक मृत समाज भी बनते जा रहे हैं.
लोकतंत्र में असहमति की आवाज उठाना अधिकार है और उसे दबाना अपराध. पीड़िता को सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिलना चाहिए – न कि बेबसी, भय और अन्याय.
उसकी जमानत हमारे लिए काल है- पीड़िता
वहीं, उन्नाव रेप केस की सर्वाइवर ने बुधवार को कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत और दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला उनके परिवार के लिए “काल (मौत)” जैसा है और उन्होंने कहा कि वह इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी.
उन्नाव रेप केस में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा मंगलवार को निष्कासित बीजेपी नेता कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत देने और उम्रकैद की सजा निलंबित करने के बाद पीड़िता ने PTI से कहा, ‘हाई कोर्ट का फैसला हमारे लिए ‘मौत’ जैसा है, हम इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे.’
राहुल गांधी ने पीड़िता से की मुलाकात
उन्नाव रेप पीड़िता से कांग्रेस नेता और लोकसभा में LOP राहुल गांधी ने बुधवार को मुलाकात की. यह मुलाकात सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई. राहुल गांधी से मुलाकात के तुरंत बाद पीड़िता ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे मुलाकात करना चाहती है. दरअसल, रेप मामले के दोषी कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है. पीड़िता का कहना है कि उसके साथ अन्याय हुआ है और सबसे मिलकर वह अपना दुख बयान करना चाहती है.
राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने हमें बहुत हिम्मत दी- पीड़िता
2017 के उन्नाव रेप केस की पीड़िता ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से आज मुलाकात की. उनसे मिलने के बाद पीड़िता ने कहा, ‘उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वे हमें इंसाफ दिलाने में मदद करेंगे. यह देश में पहली बार है कि रेप का आरोपी जमानत पर रिहा होने वाला है. मैं प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिलना चाहती हूं. राहुल गांधी ने हमें बहुत हिम्मत दी है और भरोसा दिलाया है कि हमें इंसाफ मिलेगा… इस फैसले ने देश की बेटियों को कमजोर कर दिया है.’
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
5 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
7 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines