Mumbai-Goa Highway: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को मुंबई-गोवा राजमार्ग के एरियल व्यू का वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि इस साल दिसंबर तक मुंबई-गोवा हाईवे का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नेशनल हाइवे से महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में विकास को भारी बढ़ावा मिलेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स में गडकरी के हवाले से कहा गया है कि मुंबई-गोवा राजमार्ग महाराष्ट्र के कोंकण में 66 पर्यटन स्थलों को छूता है। यह विकास को बढ़ावा देगा। यह फलों और अन्य उत्पादों के त्वरित परिवहन को भी सुनिश्चित करेगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर राजमार्ग के ड्रोन दृश्य भी साझा किए।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हाईवे का निर्माण और चौड़ीकरण 11 चरणों में किया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि राज्य के कोंकण क्षेत्र में कई काम अलग-अलग मुद्दों के कारण रुके हुए थे, लेकिन अब सभी मामलों को सुलझा लिया गया है।
पनवेल में एक कार्यक्रम में 13,000 करोड़ रुपये की मोरबे-करंजदे सड़क के निर्माण की भी घोषणा की गई। सड़क जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से होकर जाएगी। गडकरी ने यह भी कहा कि उनका मंत्रालय यातायात के मुक्त प्रवाह में बाधा डालने वाले टोल नाकों के बजाय राजमार्गों पर उपग्रह आधारित किराया संग्रह शुरू करने की प्रक्रिया में है।
संबंधित खबरें
'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 mins ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
51 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines