Union Minister Ashwini Vaishnav on iPhone Hacking: राहुल समेत कई विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि उनका iPhone हैक करने की कोशिश की गई। कई विपक्षी नेताओं का कहना था कि उनके फोन पर हैकिंग के खतरे का अलर्ट मिला है। यह खबर आने के बाद से ही विपक्षी नेताओं ने जमकर बयान दिए और राजनीतिक हड़कंप मच गया। विपक्ष के नेताओं ने इसके जांच की मांग की है। अब सरकार ने इसे लेकर बयान दिया है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि वह इसे लेकर बहुत गंभीर है। इसके साथ ही उन्होंने आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं को निशाने पर लिया।
भोपाल में केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसपर कहा कि कुछ सांसदों ने जो मुद्दा उठाया है कि उनके पास एप्पल से एक अलर्ट आया है। उसके बारे में मैं साफ करना चाहता हूं कि सरकार इस मुद्दे पर बहुत गंभीर है, हम इस मुद्दे की तह तक जाएंगे। जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस देश में हमारे कुछ आलोचक हैं जिनकी आलोचना करने की आदत हो गई है। ये लोग देश की उन्नति को पचा नहीं सकते… एप्पल ने 150 देशों में ये सूचना जारी की है। एप्पल के पास कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अनुमान के आधार पर ये सूचना भेजी है।
विपक्षी नेताओं ने शेयर किए स्क्रीनशॉट
कांग्रेस, सपा, टीएमसी, एआईएमआईएम के नेताओं ने उन्हें मिली चेतावनी का स्क्रीनशॉट शेयर किया। कांग्रेस नता शशि थरूर, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी समेत कई नेताओं ने स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए सरकार पर हमला बोला। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनके फोन पर ‘राज्य प्रायोजित’ हमले की जांच करने का आग्रह किया है।
राहुल गांधी ने दिखाई चेतावनी की ई-मेल
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कई विपक्षी नेताओं को उनके फोन निर्माता से प्राप्त चेतावनी ई-मेल की एक प्रति दिखाई। इसमें कहा गया था कि “स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं”।
अखिलेश यादव ने की जांच की मांग
वहीं लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ये बड़े दुख की बात है, सुबह ये जानकारी मिली और इस प्रकार का मैसेज कंपनी के माध्यम से आया है। मैसेज में बताया जा रहा है कि स्टेट की ओर से आपका फोन हैक किया जा रहा है। दुख की बात है कि लोकतंत्र में आजादी और निजता को भी ये खत्म करना चाहते हैं। जासूसी किस लिए? इसकी जांच होनी चाहिए।
एप्पल अपने बयान में क्या कहा
वहीं अब एप्पल (Apple) ने इसे लेकर बयान जारी किया है। विपक्षी नेताओं के इस दावे से मंगलवार को राजनीतिक भूचाल आ गया। विपक्ष के नेताओं का आरोप था कि उनका फोन और मेल हैक करने की कोशिश हो रही है।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
5 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
8 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
8 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
9 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
11 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines