नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए संयुक्त राज्य का दौरा करेंगी। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री 11 अक्टूबर अमेरिका की यात्रा शुरू करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान मंत्री अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक, G20 वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक गवर्नर (FMCBG) की वार्षिक बैठकों में भाग लेंगी।
अभी पढ़ें – Mulayam Singh Yadav Funeral: नेताजी का अंतिम संस्कार कल, PM मोदी जा सकते हैं सैफई
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा वित्त मंत्री जापान, दक्षिण कोरिया, सऊदी अरब, ऑस्ट्रेलिया, भूटान, न्यूजीलैंड, मिस्र, जर्मनी, मॉरीशस, यूएई, ईरान और नीदरलैंड सहित कई देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लेंगी। वित्त मंत्री ओईसीडी, यूरोपीय आयोग और यूएनडीपी के नेताओं और प्रमुखों के साथ आमने-सामने बैठकें भी करेंगी। एक उच्च स्तरीय बैठक में वित्त मंत्री आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन और विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।
अभी पढ़ें – कल बिहार में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा का अनावरण करेंगे अमित शाह
केंद्रीय वित्त मंत्री वाशिंगटन डीसी में स्थित एक प्रमुख गैर-लाभकारी सार्वजनिक नीति संगठन, ब्रुकिंग्स इंस्टीट्यूशन में “भारत की आर्थिक संभावनाएं और विश्व अर्थव्यवस्था में भूमिका” पर एक फायरसाइड चैट में भी भाग लेंगी। अपनी यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज (एसएआईएस) में ‘प्रौद्योगिकी, वित्त और शासन’ के इंटरलिंकेज के माध्यम से भारत में निर्मित भारत की अनूठी डिजिटल पब्लिक गुड्स (डीपीजी) कहानी और गुणक प्रभावों पर अपने विचार साझा करेंगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
6 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
6 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
7 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
8 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
9 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
9 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines