नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बड़ा फैसला लिया गया है। बुधवार को हुई बैठक में सरकार ने कई फसलों के MSP में बढ़ोतरी की है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक, मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4%, मूंगफली पर 9%, सेसमम पर 10. https://drlauryn.com/ 3%, धान पर 7%, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7% की वृद्धि की गई है।
केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मार्केटिंग सीजन 2023-24 के लिए खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। यह कदम उत्पादकों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए है।
CACP ने MSP बढ़ाने की सिफारिश की थी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, CACP (कमीशन ऑफ एग्रीकल्चर कॉस्ट एंड प्राइस) ने इस मार्केटिंग सीजन में धान, रागी, मक्का, अरहर, मूंग और उड़द के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी करने की सिफारिश सरकार से की थी। आज पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 2023-24 मार्केटिंग सीजन के लिए खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी की सिफारिश पर मुहर लगा दी गई।
जानकारी के मुताबिक, अरहर दाल के MSP में 400 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद अरहर दाल 7000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। उड़द दाल की MSP में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उड़द दाल अब 6950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं, मूंग के MSP में 10.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद इसकी कीमत प्रति क्विंटल 7755 रुपये से बढ़ाकर 8558 रुपये हो गई है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines