Union Budget 2025: केंद्र सरकार 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करने की तैयारियों में जुटी हुई है। इसके लिए शुक्रवार की शाम हलवा सेरेमनी की गई। केंद्रीय बजट हर साल 1 फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा पेश किया जाता है। 1 फरवरी 2025 को पेश होने वाले बजट का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। अगर आप बजट का लाइव प्रसारण देखा चाहते हैं तो यहां पूरी जानकारी मिलेगी।
केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण
देश में हर सेक्टर के लोग 2025-2026 के बजट पेश होने का इंतजार कर रहे हैं। आम आदमी को बजट में अपने लिए कुछ खास ऐलान होने का इंतजार रहता है। 2025-2026 के वित्तीय वर्ष के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जो बजट पेश करेंगी उसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिसको आप संसद टीवी और दूरदर्शन पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा उनके YouTube चैनलों पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव बजट देख सकते हैं।
इसके अलावा NEWS24 के टीवी और साइट पर लाइव अपडेट्स देख सकते हैं। न्यूज24 के YouTube चैनल पर भी संसद का लाइव अपडेट शेयर किया जाएगा। जहां पर आप पूरा बजट सेशन देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: बैंकों के NPA में आएगी कमी या और डूबेगा पैसा? रेटिंग एजेंसी Fitch ने दिया जवाब
केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप
बजट देखने के लिए केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप भी है, जिसमें संसद सदस्यों और आम जनता के लिए बजट डॉक्यूमेंट्स की कॉपी मिल जाएगी। यह मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मिल जाता है। इसके अलावा केंद्रीय बजट वेबसाइट www.indiabudget.gov.in पर पूरी जानकारी मिल जाएगी। आपको बता दें कि जब संसद में वित्त मंत्री का बजट भाषण पूरा हो जाएगा उसके बाद ही बजट के डॉक्यूमेंट्स ऐप पर डाले जाते हैं। इससे पहले आप यहां बजट नहीं देख सकते हैं।
ऐप में कैसे देखें बजट?
यूनियन बजट ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद लॉगिन का ऑप्शन आएगा। लॉगिन करने के बाद बजट डॉक्यूमेंट्स की कॉपी डाउनलोड करने के लिए एक ऑप्शन दिखेगा। उसे डाउनलोड करके पूरा बजट पढ़ सकेंगे।
ये भी पढ़ें: पिछले साल सबके चहेते रहे Modi Stocks का अब क्या है हाल? ये रहा बीते 6 महीनों का लेखाजोखा
संबंधित खबरें
'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
16 mins agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
1 hr ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
3 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
4 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
4 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs ago'BJP ने जबरदस्ती बंद कराई कनॉट प्लेस की दुकानें', रैली के बीच राहुल का आरोप
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines