Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की। वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए बजट में 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस फंड से कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों के लिए योजनाएं चलाई जाएंगी।
बजट में किसानों की आय बढ़ाने पर भी फोकस किया गया। इसके अलावा केसीसी लिमिट और लोन को लेकर भी कई ऐलान किए गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 6 करोड़ किसानों की जमीन की रजिस्ट्री कराई जाएगी। इसके अलावा 5 राज्यों में किसान क्रेडिट कार्ड लाॅन्च किया जाएगा। 400 जिलों में डिजिटल खरीफ फसल सर्वे किए जाएंगे। दालों और ऑयल सीड्स विस्तार पर मिशन लाॅन्च किया जाएगा। फसलों को सर्टिफिकेशन और ब्रांडिंग के जरिए बढ़ावा दिया जाएगा।
वित्त मंत्री ने बजट में किसानों को सौगात देते हुए कहा कि 32 फसलों के लिए 109 वेरायटी लाॅन्च की जाएगी। इसके अलावा 10 हजार बायो रिसर्च सेंटर भी बनाए जाएंगे। नेचुरल फाॅर्मिग के तहत 1 करोड़ किसानों को जोड़ा जाएगा। दाल और दलहन में आत्मनिर्भरता के लिए प्रोडक्शन, स्टोरेज और मार्केटिंग पर फोकस किया जाएगा। सरकार का फोकस सरसों, मूंगफली और सोयाबीन जैसी फसलों पर होगा।
ये भी पढ़ेंः Union Budget 2024 Live: युवाओं और किसानों के लिए सीतारमण ने खोला पिटारा, देखिए लाइव अपडेट्स
खबर अपडेट की जा रही है।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
4 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
5 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
7 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
9 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
10 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
11 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
11 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines