हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Budget 2024: नीट विवाद के बीच शिक्षा को नहीं मिली कोई खास सौगात! 5 पॉइंट्स में पढ़े वित्त मंत्री का ऐलान

Budget 2024 Education Sector: मोदी 3.0 के पहले बजट पर हर किसी की नजरें टिकी थीं। इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया है। हालांकि देश के विकास में शिक्षा का भी अहम योगदान होगा। तो आइए जानते हैं शिक्षा को लेकर वित्त मंत्री ने क्या बड़ी घोषणनाएं की हैं?

विज्ञापन

Budget 2024 Education Sector: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में अपना सातवां बजट प्रस्तुत किया है। मोदी सरकार 3.0 के पहले बजट में युवाओं को कई बड़ी सौगातें मिली हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि वित्त मंत्री शिक्षा के क्षेत्र में भी कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं। मगर ऐसा नहीं हुआ। बजट 2024 में शिक्षा को लेकर कुछ गिनी-चुनी चीजें ही सामने आई हैं। तो आइए जानते हैं कि शिक्षा को लेकर मोदी सरकार की क्या रणनीति है?

शिक्षा पर बजट के 5 पॉइंट्स

1. केंद्रीय बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिक्षा, रोजगार और स्किल सेक्टर को 1 लाख 48 हजार करोड़ की सौगात दी है।

2. उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए भी वित्त मंत्री ने लोन का ऐलान किया है। देश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र-छात्राओं को 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन दिया जाएगा।

3. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार कई योजनाओं पर फोकस कर रही है। जिससे सीधे तौर पर युवाओं को लाभ मिल रहा है।

4. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दौरान प्राइवेट सेक्टर का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राइवेट सेक्टर में भी शिक्षा को बढ़ावा जेने पर जोर दे रही है।

5. शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक को भी शामिल किया जाएगा। पिछले 10 साल में तकनीक की मदद से शिक्षा क्षेत्र में काफी बदलाव हुए हैं।

नीट विवाद के बीच शिक्षा पर थी नजर

लोकसभा चुनाव 2024 से लेकर मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के आगाज तक नीट पेपर लीक विवाद लगातार सुर्खियों में है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि बजट में शिक्षा को लेकर कुछ खास हो सकता है। मगर शिक्षा को मिले बजट और एजुकेशन लोन के अलावा बजट से अभ्यार्थियों को कोई राहत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- Budget 2024: किन 1 करोड़ घरों को मुफ्त में मिलेगी बिजली! क्या है सोलर पैनल स्कीम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें