Udhayanidhi Stalin’s remarks against ‘Sanatana Dharma’: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान के बाद अब सियासत तेज हो गई है। हालांकि उनके बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। वहीं भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान से सनातन के खिलाफ जहर कब से बिकना शुरू हुआ है। वहीं दिल्ली के एक वकील ने उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।
बता दें कि शनिवार को उदयनिधि चेन्नई में सनातन उन्मूलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मच्छर, डेंगू, फीवर, मलेरिया और कोरोना ये कुछ ऐसी चीजें हैं। जिनका केवल विरोध नहीं किया जा सकता, बल्कि उन्हें समाप्त करना जरूरी होता है। उन्होंने इस सभी घातक बीमारियों की तुलना सनातन धर्म से की। उन्होंने कहा कि सनातन का मतलब होता है स्थाई यानि ऐसी चीजें जिसे बदला नहीं जा सकता है।
सनातन को समाप्त नहीं किया सकता- आचार्य सतेंद्र दास
उनके इस बयान पर सियासत भी तेज हो गई है। राम जन्म भूमि के पुजारी आचार्य सतेंद्र दास ने कहा कि सनातन धर्म को किसी कीमत पर खत्म नहीं किया जा सकता। ये धर्म सदियों से चला आ रहा है। वह जो भी कह रहे है बिल्कुल गलत है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट में भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा को रवाना करने से पहले कहा कि इस गठबंधन के सबसे बड़े घटक दल डीएमके के नेता स्टालिन के बेटे उदयनिधि कहते है कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे घंमडिया गठबंधन को सत्ता में रहने का अधिकार है क्याघ् यह इनकी सोची समझी रणनीति है कि सनातन धर्म को समाप्त करो।
वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन का अपमान किया- अमित शाह
वहीं डूंगरपुर में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अब दो दिन से इंडिया गठबंधन के दो प्रमुख दल कॉन्ग्रेस और डीएमके (एक वित्त मंत्री का बेटा और एक मुख्यमंत्री का बेटा) कह रहे हैं कि सनातन धर्म को समाप्त कर देना चाहिए। तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करने कि लिए ‘सनातन धर्म’ का अपमान किया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी उदयनिधि पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कुछ लोगों की हकीकत अब सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के हर गांव में भगवान जगन्नाथ की पूजा की जाती है। सनातन धर्म अमर है ऐसे बयानों से कुछ नहीं होने वाला है।
कांग्रेस ने किया किनारा
वहीं इंडिया का प्रमुख घटक कांग्रेस के नेता आचार्य प्रमोद ने कहा कि नेताओं के बीच हिंदूओं को गाली देने की होड़ मची है। हजारों सालों से सनातन को मिटाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो पाया है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है।
हम भगवा धमकियों से डरने वाले नहीं हैं- उदयनिधि
वहीं सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म कानूनी कदम उठाने की बात पर उदयनिधि से ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी भी कानूनी चुनौती के लिए तैयार हूं। हम ऐसी भगवा धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। हम पेरियार और अन्न के समर्थक हैं। सीएम स्टालिन के नेतृत्व में सामाजिक न्याय को बनाए रखने में संघर्ष करते रहेंगे।
संबंधित खबरें
आनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
1 hr agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
1 hr agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
1 hr agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
2 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
2 hrs agoCA फाउंडेशन सितंबर परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कंसिका और महक बनीं टॉपर
2 hrs agoसरकार पर संकट! NC में कलह के बीच नाराज विधायकों से मिले उमर-फारूक अब्दुल्ला
2 hrs agoSIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का एक और फैसला, स्टाफ के काम की होगी निगरानी
4 hrs agoनदी में कूदी महिला को मगरमच्छ ने काटा, पुलिस ने बचाया
4 hrs agoधीरेंद्र शास्त्री को झटका, विवादित टिप्पणी मामले में मानहानि केस दर्ज
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines