Uddhav Thackeray Nitish Kumar Phone Call INDIA Alliance: देश में अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। सत्तारूढ़ चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पिछले दिनों भाजपा ने केंद्रीय कार्यालय में एक बैठक भी आयोजित की थी। वहीं दूसरी ओर यूपीए की जगह बना नया इंडिया गठबंधन भी चुनाव में दमखम दिखाने के लिए अब तक 4 बैठकें कर चुका है लेकिन जिस प्रकार पिछली 2 मीटिंग में कयास लगाए जा रहे थे कि सीट शेयरिंग और संयोजक को लेकर सभी 26 पार्टियों में सहमति बन सकती है लेकिन ऐसा होता कुछ नजर नहीं आया।
पश्चिम बंगाल, बिहार, यूपी, पंजाब, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु में सीट शेयरिंग को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। कुल मिलाकर हिंदी भाषी राज्यों में जेडीयू, आरजेडी, सपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा होना है।
यह भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल की हो सकती है गिरफ्तारी, ED छापेमारी के लिए तैयार
इस बीच बिहार में भी भारी राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है। पहले जेडीयू में ललन सिंह ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद दिल्ली में कार्यकारिणी की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार पार्टी के अध्यक्ष बन गए। इस बीच खबर यह भी थी कि जेडीयू के 20 से ज्यादा विधायक पाला बदलने की तैयारी में थे लेकिन ऐन वक्त पर नीतीश कुमार ने कमान संभाल ली। ऐसे में जेडीयू और आरजेडी के बीच मनमुटाव की खबरें भी सामने आई। कुल मिलाकर बिहार में भी राजनीति का संक्रमण काल चल रहा है।
निर्णय में देरी को लेकर दोनों नेता चिंतित
खबर है कि बिहार में मचे इस राजनीतिक घमासान के बीच शिवसेना उद्धव के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से फोन पर बात की। जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच इंडिया गठबंधन की आगामी मीटिंग को लेकर बातें हुईं। इस दौरान सीट बंटवारे और दूसरे निर्णय को लेकर हो रही देरी पर भी दोनों नेताओं ने चिंता जताई।
जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे ने फोन कर नीतीश कुमार से कहा कि अभी तक हम लोगों ने सीट शेयरिंग को लेकर कोई निर्णय नहीं किया है। हमारी कोई संयुक्त रैली नहीं हुई है। वहीं नीतीश ने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन केे बाद सरकार चुनावों की घोषणा कर सकती है ऐसे में हमारे पास समय शेष नहीं है। उद्धव ने कांगे्रस को लेकर भी अपनी नाखुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गठबंधन में ज्यादा रूचि नहीं ले रही है। ऐसे में हमें ही कुछ कदम उठाने होंगे।
क्या कांग्रेस लटका रही है सीट शेयरिंग फाॅर्मूला
ऐसे में लग रहा है कि उद्धव ठाकरे और नीतीश कुमार अब गठबंधन की अगुवाई कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस अब अपनी न्याय यात्रा की तैयारियों में जुटी है। ऐसे में लगता नहीं है कि उसका इंडिया गठबंधन पर ज्यादा ध्यान है। कांग्रेस की एक ओर दिक्कत 272 से कम सीटों पर चुनाव लड़ने की है। अगर ऐसा होता है तो 1952 के पहली बार होगा जब पार्टी बहुमत के आंकड़े से कम सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 7 जनवरी को प्रस्तावित हैं। ऐसे में सभी की नजरें उद्धव और नीतीश पर टिकी है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
2 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
4 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
4 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
4 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
7 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
8 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines