Twitter Down : देश में एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) डाउन हो गया। एक्स एलन मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जिससे यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस महीने दूसरी बार एक्स में समस्या आई है। आइए जानते हैं कि ट्विटर क्यों हुआ डाउन?
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स इस वक्त सही से काम नहीं कर रहा है। इसे लेकर कई यूजर्स ने रिपोर्ट की। आज दोपहर करीब एक बजे से एक्स डाउन है, जिसके चलते यूजर्स को आउटेज की समस्या आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से एक्स डाउन है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इस समस्या के कारण के संबध में कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें : X यूजर्स को लाइक और कॉमेंट करने के लिए क्यों देने होंगे पैसे? Elon Musk ने बताई वजह
मोबाइल में ठीक से काम कर रहा एक्स
यूजर्स वेब ब्राउजर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते एक्स पर पोस्ट करने और ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ब्राउज करने में दिक्कत आ रही है। हालांकि, मोबाइल या टैबलेट में कोई समस्या नहीं आ रही है। अगर आपके मोबाइल या टैबलेट में एक्स का ऐप डाउनलोड है तो आप इसका यूज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : फेसबुक-इंस्टाग्राम डाउन होने का साइड इफेक्ट, Elon Musk की फैक्ट्री में काम ठप, Tesla ने बताई वजह
11 अप्रैल को भी डाउन हुआ था एक्स
आपको बता दें कि इसी महीने 11 अप्रैल को भी एक्स डाउन हुआ था। हालांकि, कंपनी ने फटाफट समस्याओं का समाधान कर दिया था।
संबंधित खबरें
'जनता डरने वाली नहीं...', मार्च के बाद राहुल गांधी ने जारी किया Video संदेश
5 hrs agoबैटमैन मास्क की क्या है कहानी? राहुल गांधी ने खरगे को भी पहनाया
6 hrs ago6 राज्यों में नए गवर्नर्स का ऐलान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति
6 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
7 hrs agoCJI सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग पर भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन
7 hrs agoEC की फाइलें, एजेंडा और मीटिंग मिनट्स…, SC से विपक्ष की क्या है मांगें?
8 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
9 hrs agoउम्र, एजुकेशन..., नेहा बोरा के बारे में Google पर क्या सर्च कर रहे लोग?
9 hrs ago'अराजकता फैला रहे हैं नेता प्रतिपक्ष', INDIA गठबंधन मार्च पर भड़की BJP
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines