Twenty eight people died due to heavy rain in Gujarat-MP: गुजरात के अधिकांश इलाकों में शनिवार से शुरू हुई बेमौसम बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और फसलों को भी काफी नकुसान पहुंचा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में 28 लोगों की मौत हुई है, जबकि 71 पशुओं की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है।
गुजरात के अलग-अलग जिलों में 23 लोग हुए घायल
जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली गिरने से अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, खेड़ा, देवभूमि द्वारका, पंचमहल, पाटन, बोटाद, मेहसाणा, साबरकांठा, सूरत और सुरेंद्रनगर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि तापी जिले में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। इसके अलावा बनासकांठा और भरूच जिलों में तीन-तीन और दाहोद जिले में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, पूरे राज्य में बारिश के कारण 23 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है।
मध्य प्रदेश में 4 लोगों की मौत
वहीं मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बारिश के बाद बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। धार जिले के उमरबन गांव में रविवार शाम को जब एक एक दंपति मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी उनके नाबालिग बेटे पर बिजली गिर गई।
गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख
गुजरात में हुई जनहानि को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने भी दुख जताया है। गृहमंत्री ने एक्स पोस्ट (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है कि ‘गुजरात के विभिन्न शहरों में खराब मौसम और बिजली गिरने के कारण कई लोगों की मौत की खबर से मुझे बहुत दुख हुआ है।
गृहमंत्री ने लिखा, जिन लोगों ने इस त्रासदी में अपने रिश्तेदारों को खोया है, उनके प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगे हुए हैं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
गांधीनगर और गिर सोमनाथ में 38 mm बारिश दर्ज
एसईओसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीनगर और गिर सोमनाथ में शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार को सुबह 8 बजे तक 38 mm बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह जूनागढ़ में 35, अमरेली में 13 mm और राजकोट में 6 mm (रविवार सुबह) बारिश हुई है। मौसम विभाग ने पहले ही 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई थी, जो सच हुई और दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
9 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
9 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
10 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines