Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह आए भयंकर भूंकप के बाद करीब 550 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्की को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है। अब पीएमओ की ओर से कहा गया है कि आवश्यक दवाओं के साथ प्रशिक्षित डॉक्टरों और पैरामेडिक्स के साथ मेडिकल टीमें को तुर्की भेजा जाएगा।
पीएमओ की ओर से कहा गया है कि राहत सामग्री के साथ NDRF और मेडिकल टीमों के खोज और बचाव दलों को तुरंत तुर्की भेजा जाएगा। विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड और आवश्यक उपकरणों के साथ 100 कर्मियों वाली NDRF की 2 टीमें भूकंप प्रभावित क्षेत्र में जाने के लिए तैयार हैं।
और पढ़िए –Pervez Musharraf: कश्मीर पर लाए थे यह चार सूत्रीए ऐतिहासिक समझौता, बनते-बनते बिगड़ गई थी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव डॉ पीके मिश्रा की अध्यक्षता में प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) में एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया। इससे पहले पीएम मोदी ने विनाशकारी भूकंप के कारण तुर्की में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।
पीएम मोदी ने कहा कि यह जानकर गहरा दुख हुआ कि विनाशकारी भूकंप ने तुर्की को भी प्रभावित किया है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। हम तुर्की के लोगों के दुख को साझा करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
550 से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत
बता दें कि भूकंप से तुर्की और सीरिया में अब तक 550 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि ये आकंड़ा और बढ़ सकता है। भूकंप से कई इमारतों को नुकसान हुआ है। आशंका है कि इमारतों के मलबे में लोग दबे हो सकते हैं।
मध्य तुर्की और उत्तर-पश्चिम सीरिया में रिक्टर पैमाने पर 7.8 की तीव्रता वाले घातक भूकंप के बाद 550 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घायल हो गए हैं।
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
27 mins agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
1 hr agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
2 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
2 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
4 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
4 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
6 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
6 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
6 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines