Tunisha Sharma Death Case: टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी टीवी अभिनेता शीजान खान के वकील ने शनिवार को कहा कि वह आरोपी के लिए पहली जमानत अर्जी सोमवार (2 जनवरी 2023) को दाखिल करेंगे।
एडवोकेट शैलेंद्र मिश्रा ने वसई कोर्ट से बाहर निकलते हुए मीडियो को बताया-“हमने कुछ प्रमाणित प्रतियों के लिए आवेदन किया है। अगर हमें यह आज मिल जाता है, तो ठीक है, अगर नहीं तो हम सोमवार सुबह पहली जमानत अर्जी दाखिल करेंगे।”
शीजान खान को 14 दिन की JC
आज दिन में वसई अदालत ने आरोपी शीजान खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद वालीव पुलिस ने 28 वर्षीय अभिनेता को अदालत में पेश किया था। अपने मुवक्किल की न्यायिक हिरासत पर बात करते हुए, शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने शीजान की हिरासत की मांग करने की कोशिश की
अदालत में शीजान की चार मांग
जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र मिश्रा ने अपने मुवक्किल की ओर से जेल परिसर में घर का बना खाना मांगने समेत चार आवेदन दिए हैं। वकील ने कोर्ट से आग्रह किया कि शीजान अपने अस्थमा के लिए इनहेलर का उपयोग करने की अनुमति मांग रहा है। अभियुक्त के वकील ने हिरासत में रहने के दौरान परिवार के सदस्यों और वकीलों से मिलने की अनुमति भी मांगी। शीजान ने यह भी कहा है कि जब वह हिरासत में है और जेल के अंदर सुरक्षा के लिए भी उसके बाल नहीं काटे जाएं।
यह है पूरा मामला
इससे पहले तुनिशा की मां वनिता शर्मा ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान पर कई आरोप लगाए थे। वनिता शर्मा ने कहा कि था यह कैसे संभव है कि (तुनिशा) वह शीजान के कमरे में पाई गई थी और वह शीजान ही था जिसने तुनिशा को नीचे उतारा, लेकिन एम्बुलेंस या डॉक्टरों को फोन नहीं किया? वनिता शर्मा ने दावा किया कि शीजान ने तुनिशा को हिजाब पहनने के लिए भी मजबूर किया था। बता दें 24 दिसंबर को तुनिशा शर्मा ने अपने टीवी शो ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में उनके प्रेमी शीजान खान को गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
2 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
4 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
6 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
7 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
8 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
8 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
9 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
9 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
10 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines