हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Arvind Dharmapuri: हैदराबाद में BJP सांसद के घर में तोड़फोड़, TRS के 50 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन

Arvind Dharmapuri: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर टीआरएस के कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हैदराबाद में भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी के घर में तोड़फोड़ कर दी। सांसद के घर तोड़फोड़ के आरोप में 50 टीआरएस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

टीआरएस के झंडे और स्कार्फ लिए केसीआर की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निजामाबाद के सांसद के आवास में तोड़फोड़ की और भाजपा नेता का पुतला फूंका, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई की गई। बंजारा हिल्स के एसीपी एम सुदर्शन के मुताबिक, 50 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक उनकी पहचान और गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

भाजपा ने घटना की निंदा करते हुए लगाया आरोप

इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा ने आरोप लगाया कि यह सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की करतूत है। पीटीआई ने बताया कि सांसद के आवास पर एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अपराधियों ने परिसर में मूर्तियों और एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अरविंद धर्मपुरी ने मीडिया के एक पक्ष की रिपोर्टों के आधार पर सीएम केसीआर के परिवार के बारे में कुछ कथित अपमानजनक टिप्पणियां कीं, जिसमें कहा गया था कि भाजपा ने कविता को अपने पाले में लाने की कोशिश की।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कविता ने एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन किया था और टीआरएस के बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) के नाम परिवर्तन समारोह के दौरान उन्हें नजरअंदाज किए जाने के बाद राष्ट्रीय पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की थी।

सांसद का आरोप- टीआरएस के गुंडों ने की तोड़फोड़

अरविंद ने एक ट्वीट में कहा, “टीआरएस के गुंडों ने मेरे आवास पर हमला किया और घर में तोड़फोड़ की। उन्होंने मेरी मां को आतंकित किया और हंगामा किया।”

बता दें कि केसीआर की बेटी कविता 2019 के लोकसभा चुनावों में अरविंद से हार गई थीं। कविता ने कहा था कि भाजपा के कुछ दोस्तों ने उनसे पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने प्रस्ताव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें