Former R&AW Chief Statement on Canadian PM Justin Trudeaus Allegations: कनाडा में खालिस्तानी समर्थक की हत्या के बाद कनाडाई पीएम के बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी बीच भारत के रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के पूर्व प्रमुख विक्रम सूद ने खालिस्तान टाइगर फोर्स प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोपों को बताया है। उन्होंने कहा है कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के आरोप बिना सबूत के दावे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दावा किया है कि उनके देश के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों के पास सबूत हैं कि भारत सरकार के एजेंटों ने कनाडा के नागरिक की हत्या को अंजाम दिया जो सरे के गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के अध्यक्ष भी थे।
इसी साल 18 जून को मारा गया था निज्जर
कनाडा के पीएम के बयान पर भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख सूद ने कहा कि उन्होंने बिना सबूत के दावा किया है। इतना ही नहीं, कनाडाई पीएम के दावे के बाद उन्होंने भारतीय राजनयिक को निष्कासित करने की कार्रवाई भी कर दी है। पूर्व रॉ चीफ ने कहा कि ये बातें पूरी तरह से बेतुकी और अतार्किक है।
भारत में वांछित हरदीप सिंह निज्जर को इस साल 18 जून को कनाडा के सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में पार्किंग क्षेत्र में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब के जालंधर में भारसिंहपुर गांव का रहने वाला निज्जर कनाडा के सरे में रहता था। उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भगोड़ा घोषित किया था।
जी20 और 2018 की यात्रा से खुश नहीं थे कनाडाई पीएम
कनाडा के पीएम की ओर से दिए गए बयान पर पुर्व रॉ चीफ ने कहा कि इस तरह की चीजें दो देशों के बीच होती रहती हैं। कुछ मुद्दों पर विवाद या बहस भी होती है। उन्होंने कहा कि दो संप्रभु देशों को ऐसी चीजों के बारे में बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो जी20 में भारत यात्रा से बहुत खुश नहीं थे। उन्होंने बताया कि वे साल 2018 की यात्रा से भी खुश नहीं थे। विक्रम सूद ने कहा कि यदि आप संबंध बनाए रखना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ सिद्धांत होते हैं। याद रखिए आप एक मित्र हैं, दुश्मन नहीं हैं।
जस्टिन ट्रूडो ने दिया था ये बयान
रिपोर्ट में बताया गया है कि जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार (यूएस स्थानीय समय) को कहा कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां भारत सरकार के एजेंटों और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बीच संबंधों का पता लगाने के लिए लगी हुई है। इस बीच द्विपक्षीय संबंधों में और खटास का संकेत देते हुए कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने सोमवार को कहा कि एक भारतीय राजनयिक को निष्कासित किया गया है।
कनाडा में बड़ी संख्या में हैं भारतीय लोग और छात्र
इस बीच पूर्व भारतीय राजनयिक केपी फैबियन ने मंगलवार को कहा कि भारत-कनाडा संबंधों में तनाव कनाडा में भारतीय मूल के लोगों को प्रभावित करेगा, इसलिए तनाव कम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कनाडा में भारतीय मूल के कई लोग और छात्र रहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यहां भारतीय लोगों को नुकसान होगा। इतना ही नहीं, वीजा जारी करने की प्रक्रिया में भी समस्याएं होंगी।
संबंधित खबरें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
16 mins agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
2 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
3 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
5 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
5 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
6 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
6 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
7 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
7 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines