त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा का नस्लवादी टिप्पणियों के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से मर्डर कर दिया गया था. चकमा पर छह युवकों ने चाकू से वार और ‘ब्रास नकल्स’ से हमला कर दिया था. चकमा को इतनी बेरहमी से पीटा गया था कि अस्पताल में वह 14 दिनों तक जिंदगी के लिए संघर्ष करता रहा. उसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब उसकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है. मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक, चकमा के ब्रेन में ब्लीडिंग हुई थी. सिर की चोट के अलावा, उसके हाथ-पैरों पर कई जगह गहरे जख्म थे. रीढ़ की हड्डी को भी गंभीर नुकसान पहुंचा था और जिसकी वजह से शरीर के दाहिने हिस्से में हलचल बंद हो गई थी.
CM धामी ने की चकमा के पिता से बात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को एंजेल चकमा के पिता, तरुण प्रसाद चकमा से बात करके दुख व्यक्त किया. इसके साथ ही सीएम ने हत्या में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. एंजेल के पिता सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं. सीएम धामी ने कहा कि पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
एक आरोपी भागा नेपाल
आरोपियों में 22 वर्षीय सूरज खवास और उसके पांच दोस्तों के रूप में हुई है. सूरज मूल रूप से मणिपुर का निवासी है और वर्तमान में देहरादून में रह रहा था. सीएम धामी ने बताया कि एक आरोपी के नेपाल भाग जाने का शक और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है. उसकी सूचना देने पर इनाम की घोषणा भी की गई है.
इन लोगों ने 9 दिसंबर को सेलाकुई बाजार में एंजेल पर हमला कर दिया था. जब हमला हुआ तब एंजेल अपने भाई माइकल के साथ था. एंजेल के पिता ने कहा कि हमलावरों ने उस पर नस्लवादी टिप्पणियां की थीं.
राहुल गांधी ने साधा BJP पर निशाना
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्र की हत्या को ‘भयानक नफरती अपराध’ बताया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने नफरत को ‘सामान्य’ बना दिया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘देहरादून में एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ वह एक भयानक नफरती अपराध है. नफरत रातों-रात पैदा नहीं होती. वर्षों से, इसे रोजाना विशेष रूप से हमारे युवाओं में जहरीली सामग्री और गैर-जिम्मेदाराना विमर्श के जरिए भरा जा रहा है. और इसे सत्तारूढ़ भाजपा के नफरत फैलाने वाले नेतृत्व द्वारा सामान्य बनाया जा रहा है.’
साथ ही उन्होंने कहा, ‘भारत सम्मान और एकता का देश है, डर और गाली-गलौज का नहीं. हमारा देश प्यार और विविधता वाला है. हमें एक मरा हुआ समाज नहीं बनना चाहिए जो साथी भारतीयों को निशाना बनाए जाने पर भी आंखें मूंदे रहे. हमें सोचना होगा और सामना करना होगा कि हम अपने देश को क्या बनने दे रहे हैं.’
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
1 hr ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
2 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
3 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
3 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
5 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
6 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
8 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
8 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines