Tripura Assembly Election: कांग्रेस ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी सांसद राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम शामिल है।
इनके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल के सीएम एसएस सुक्खू, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य कांग्रेस के नेताओं को भी त्रिपुरा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।
और पढ़िए – त्रिपुरा चुनाव: BJP ने घोषित किए 48 उम्मीदवारों के नाम, बोरडोवली सीट से लड़ेंगे CM माणिक
विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की
आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है। अगरतला के विधायक सुदीप रॉय बर्मन को पार्टी ने एक बार फिर से अगरतला से ही उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि सुदीप रॉय बर्मन भाजपा सरकार में मंत्री रहे हैं। कांग्रेस इस बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के साथ गठबंधन कर राज्य में अगला विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।
और पढ़िए – कर्नाटक के हुबली में केंद्रीय गृह मंत्री का छात्रों को गुरुमंत्र- नया सोचो, बहादुर बनो, आगे बढ़ो
माकपा नीत वाम मोर्चे ने इस सप्ताह की शुरुआत में विधानसभा की 60 में से 47 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। 47 सीटों में से CPI (M) 43 सीटों के लिए चुनाव लड़ेगी, जबकि अन्य वाम दल – CPI, RSP, फॉरवर्ड ब्लॉक एक-एक उम्मीदवार खड़ा करेंगे। वाममोर्चा ने 24 नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
4 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
5 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
5 hrs agoचुनाव आयोग का आया बयान, राहुल गांधी के प्रस्ताव को कहा प्रोटोकॉल के खिलाफ
6 hrs agoआकाशवाणी भवन से पहले वो 7 मौके, जब-जब हिरासत में लिए गए राहुल गांधी?
6 hrs agoहिरासत में लिए गए प्रियंका गांधी-राहुल गांधी, आकाशवाणी भवन से हटाए नेता
7 hrs agoPM मोदी के नेतृत्व को 25 वर्ष पूरे, केंद्रीय मंत्रिमंडल से प्रस्ताव पारित
7 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जिन्हें बनाया गया भारतीय वायुसेना का चीफ
9 hrs ago'चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे', आकाशवाणी भवन के पास धरने पर डटे राहुल गांधी
9 hrs agoIMD Update: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, दिल्ली-NCR में गिरेगा तापमान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines