Kolkata Misdeed Murder Case: कोलकाता कांड के बाद देश में लगातार प्रदर्शनों का दौर जारी है। प्रदर्शन कर रही बंगाल का एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती को किसी ने रेप की धमकी दी थी। अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति टीएमसी सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की बेटी को रेप की धमकी दे रहा है। ऐसा करने वाले को आरोपी 10 करोड़ रुपये देने का ऐलान सार्वजनिक तौर पर कर रहा है। इस वीडियो का संज्ञान पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लिया है। वीडियो की जांच शुरू हो गई है।
देशभर में छाया है दरिंदगी का मुद्दा
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर का मामला देशभर में छाया हुआ है। लोगों में गुस्सा है, जिसके बाद लगातार विरोध रैलियां निकाली जा रही हैं। कोलकाता में भी सोमवार को कई जगह विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं। जिसके बाद बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इस वीडियो के बारे में पता लगा। अभिषेक बनर्जी सीएम ममता बनर्जी के भतीजे हैं। जो तृणमूल कांग्रेस में उनके बाद नंबर 2 माने जाते हैं।
31 साल की महिला डॉक्टर के साथ 9 अगस्त को संजय रॉय नाम के शख्स ने दरिंदगी की थी। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा चुकी है। अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि एक सभा हो रही है। जिसमें एक शख्स गंदी मंशा के साथ टीएमसी नेता की बेटी को लेकर अभद्र टिप्पणी करता है। एक नाबालिग लड़की की गरिमा को ठेस पहुंचाकर उसकी सुरक्षा को खतरे में डालने की बात करता है। टीएमसी महासचिव की बेटी को लेकर अब बाल संरक्षण आयोग ने जांच शुरू कर दी है। आयोग ने पुलिस को दो दिन में रिपोर्ट देने को कहा है। आयोग ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह मामले में कड़ी कार्रवाई करे।
डेरेक ओ ब्रायन ने की तल्ख टिप्पणी
आयोग ने पुलिस से कहा है कि ऐसे रेप की मांग करना कानून का उल्लंघन है। इससे समाज में गलत संदेश जाएगा। इससे एक नहीं, बल्कि सभी बच्चियों को खतरा हो सकता है। वरिष्ठ तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने मामले में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर टिप्पणी की है। जिसमें लिखा है कि अपनी गंदी चालों से नहीं, राजनीतिक तौर पर हमसे लड़ो। ऐसा पहले भी हुआ है और अब तो सीमा ही पार कर दी। हमारे पास इस गटर स्तरीय धमकी पर टिप्पणी के लिए शब्द नहीं हैं।
यह भी पढ़ें:अंडरगारमेंट्स और 9 आपत्तिजनक चीजें, 53 सबूत; क्या संजय रॉय को फांसी से बचा पाएंगी कविता?
यह भी पढ़ें:241 सैनिकों और 12 बच्चों की हत्या करने वाला Fuad Shukar कौन? जिसका बदला इजराइल से ले रहा हिजबुल्लाह
संबंधित खबरें
'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़क अखिलेश यादव
18 mins agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
26 mins agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, विदेशी की मौत
1 hr agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
4 hrs agoLIVE: नोएडा में हत्या मामले में फरार 2 बदमाश मुठभेड़ में किए गए गिरफ्तार
4 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
4 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
4 hrs agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
11 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines