हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेंगलुरु में भारी बारिश से उखड़े पेड़, अंडरपास पानी से लबालब, कई इलाकों में पड़े ओले

विज्ञापन

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रविवार की दोपहर मूसलाधार बारिश हुई। देश भर के अधिकतर इलकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। जबकि दूसरी ओर रविवार के दिन बेंगलुरु का मौसम सुहाना हो गया है। बारिश अपने साथ मुशिबत भी लेकर आई है। भारी बारिश के कारण शहर के कई पेड़ उखड़ गए हैं।

बेंगलुरु में झमाझम बारिश हो रही है और मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है।

शहर में भारी बारिश के बाद बेंगलुरु में केआर सर्कल क्षेत्र में एक अंडरपास में गंभीर जल-जमाव देखा गया। इससे पहले, अंडरपास में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई यूजर्स बारिश के साथ-साथ ओले की तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

बेंगलुरु की जनता बारिश को लेकर उत्साहित नहीं है, क्योंकि यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आखिरी लीग मुकाबला होने वाला है और यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। ऐसे में बारिश की मार मुकाबले पर भी पड़ सकती है। आरसीबी के फैंस चाहेंगे कि किसी भी तरह से ये मैच खेला जए।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

(https://teamtapper.com)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola