Tomato Price Spike: देश के प्रमुख शहरों में टमाटर की खुदरा कीमत बढ़कर 155 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता में टमाटर की कीमत सबसे अधिक दर्ज की गई। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया इलाके में सब्जी 155 रुपये प्रति किलो बिकी। किसानों ने टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के लिए अत्यधिक गर्मी और मानसून के देरी को कारण बताया।
देश के मेट्रो शहरों में टमाटर की खुदरा कीमतें 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच है। कोलकाता में सबसे अधिक 148 रुपये प्रति किलोग्राम और मुंबई में सबसे कम 58 रुपये प्रति किलोग्राम है। दिल्ली और चेन्नई में टमाटर की कीमत क्रमशः 110 रुपये प्रति किलोग्राम और 117 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
यह भी पढ़ेंः नागालैंड में लैंडस्लाइड; पहाड़ से गिरे विशाल चट्टानों ने कारों को कुचला, दो लोगों की मौत
दिल्ली में 130 से 160 रुपये प्रति किलो बिका टमाटर
दिल्ली में 130 से 160 रुपये प्रति किलो के बीच टमाटर बिक रहा है। दिल्ली की सफल स्टोर में टमाटर 129 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। एक ग्राहक ने बताया, “आम आदमी को बहुत मुश्किल हो रहा है, हमने तो टमाटर खाना ही छोड़ दिया। कल मार्केट में गया था तो वहां पर टमाटर 160 रुपए था और यहां पर 129 रुपए है। सरकार को इस पर सोचना चाहिए।”
ऑनलाइन किराना शॉपिंग एप्लिकेशन पर 140 रुपये कीमत
दिल्ली में, स्थानीय विक्रेता गुणवत्ता और स्थानीयता के आधार पर 120-140 रुपये प्रति किलोग्राम की रेंज में टमाटर बेच रहे हैं। ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टामार्ट जैसे ऑनलाइन किराना शॉपिंग एप्लिकेशन पर टमाटर की कीमत 140 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक थी।
दिल्ली के आजादपुर मंडी में 100 से 150 रुपये बिक रहा टमाटर
दिल्ली में सब्जियों की कीमत बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। तस्वीरें आज़ादपुर सब्जी मंडी की हैं। एक विक्रेता ने बताया, “इस समय में माल महंगा हो जाता है, माल सिर्फ दो जगह से आता है- शिमला और बेंगलुरु। यहां पर महंगाई की वजह बारिश है। टमाटर 100-150 रुपए किलो बिक रही है जिससे लोगों को खरीदने में दिक्कत हो रही है।”
मुरादाबाद में 150 रुपये किलो बिका टमाटर
दिल्ली में, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों से आपूर्ति कम होने के बाद कीमत बढ़ गई। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। एक ग्राहक ने बताया, “सब्जियों की कीमत बहुत बढ़ गई है। यहां पर टमाटर 150 रुपए किलो चल रहा है लेकिन मजबूरी है तो सब सब्जी थोड़ा-थोड़ा ले रहे हैं।”
प्रयागराज में सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। एक विक्रेता ने बताया कि फसल खराब हो गया है इसलिए बहुत दिक्कतें हो रही हैं। टमाटर बेंगलुरु से आ रहा है। टमाटर 120-140 रुपए किलो चल रहा है इसलिए लोग कम खरीद रहे हैं।
चेन्नई में टमाटर की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम
तमिलनाडु सरकार द्वारा राशन की दुकानों में टमाटर की बिक्री 60 रुपए प्रति किलो की रियायती दर पर शुरू हुई। एक ग्राहक बेबी का कहना है, “आज से राशन की दुकानों में टमाटर 60 रुपये किलो बिक रहा है। बाजार में यह 100-130 रुपये किलो उपलब्ध है। हमें खुशी है कि सरकार ने आधी कीमत पर बिक्री शुरू कर दी है।” हम इस अच्छी पहल के लिए अपनी राज्य सरकार को धन्यवाद देते हैं।”
झारखंड में ग्राहक बोले- टमाटर पेट्रोल से भी महंगा, कैसे खरीदे?
झारखंड: रांची में टमाटर और सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। एक ग्राहक ने बताया, “टमाटर इतना महंगा हो गया है कि खरीदना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल से ज्यादा महंगा टमाटर हो गया है लेकिन खाना है तो खरीदना पड़ रहा है।”
बिहार में 120 से 140 रुपये है रेट
पटना में टमाटर और सब्जियों की कीमत में वृद्धि हुई। एक विक्रेता ने बताया, “‘टमाटर की कीमत 120-140 रुपए किलो हो गई है। इसी तरह अदरक का दाम 120 रुपए हो गया है। बारिश की वजह से फसल बर्बाद हो गया है इसलिए इससे सभी को काफी दिक्कत हो रही है।”
यह भी पढ़ेंः बिहार भाजपा नेता का दावा- अगले 10 से 15 दिनों में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से दे देंगे इस्तीफा
टमाटर की बढ़ी कीमतों पर सरकार ने क्या कहा?
सरकार ने कहा है कि टमाटर की कीमतों में मौजूदा बढ़ोतरी एक मौसमी घटना है और यह अगले 15 दिनों में कम हो जाएगी और एक महीने में सामान्य हो जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
3 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
8 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
11 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines