हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आज का टमाटर का रेट सुन आप माथा पकड़ लेंगे!

विज्ञापन
लाल-लाल टमाटर आजकल बढ़ते दामों की 'आग' में जल रहा।

Tomato Price: देशभर में टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं। बढ़ती महंगाई से टमाटर और लाल होता जा रहा है। ‘डबल सेंचुरी’ पार कर चुकी टमाटर की कीमत ने अब नया रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मदर डेयरी अपने ‘सफल’ स्टोर्स के जरिए टमाटर को 259 रुपये प्रति किलो की कीमत पर बेच रही है। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश और आपूर्ति बाधित होने के कारण टमाटर की कीमतें दिनोंदिन बढ़ रही हैं।

केंद्र सरकार ने किया था हस्तक्षेप 

हालांकि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद 14 जुलाई से रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की गई थी, लेकिन कम आपूर्ति के कारण इसमें एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अनुसार, टमाटर की रिटेल प्राइस बुधवार को 203 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि मदर डेयरी की सफल दुकानों पर कीमत 259 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

 

और पढ़ें – आजादपुर मंडी पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सब्जी विक्रेताओं से की मुलाकात

विज्ञापन

 

मौसम के कारण बढ़ीं कीमतें 

भारी बारिश और मौसम की असामान्यताओं के कारण पिछले दो महीनों में टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पिछले दो दिनों में बड़ी मंडी आजादपुर में भी सप्लाई में गिरावट आई है। मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, ”कम आपूर्ति के कारण थोक में कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसके परिणामस्वरूप खुदरा कीमतों पर भी असर पड़ा है।”

आजादपुर मंडी में 170-220 रुपये प्रति किलो

एशिया की सबसे बड़ी थोक फल और सब्जी मंडी दिल्ली की आजादपुर में टमाटर की थोक कीमतें बुधवार को 170-220 रुपये प्रति किलो पहुंच गईं। आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक के अनुसार, “भारी बारिश के कारण उत्पादक क्षेत्रों में फसल खराब होने के कारण पिछले तीन दिनों में टमाटर की आवक कम हो गई है।”

विज्ञापन

अगले दस दिनों में आपूर्ति की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद

उन्होंने कहा कि आजादपुर मंडी में बुधवार को केवल 15 प्रतिशत टमाटर की आवक हुई क्योंकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से केवल छह छोटे ट्रकों को आपूर्ति मिल सकी, इससे कीमतों में तेजी आई है। कौशिक ने कहा कि अगले दस दिनों में आपूर्ति की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। तब कहीं जाकर कीमतों में कमी हो सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola