Tomato Price Hike : देश में सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर हैं। आलू और प्याज के बाद अब टमाटर पर महंगाई का असर देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य कारण बारिश और बाढ़ है। पिछले एक महीने में सब्जियों की कीमतों में आग लग चुकी है। महानगरों में एक किलो टमाटर की कीमत दो लीटर पेट्रोल के दाम के बराबर हो सकती है। आइए जानते हैं कि कहां कितने में बिक रहे टमाटर?
महिलाओं की रसोई से एक बार फिर टमाटर गायब होने वाला है। अगर कोई सब्जी बनानी है तो उसमें बिना टमाटर कोई स्वाद नहीं आता है। कई किचनों में फ्रीज के अंदर टमाटर सहेजकर रखे जाते हैं। ऐसे में अब लोगों को सब्जी के स्वाद के लिए टमाटर की भारी कीमत चुकानी पड़ रही है, जोकि आने वाले समय में 200 रुपये किलो में बिकने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : Tomato Rate: यूपी के इस शहर में इतना सस्ता बिका टमाटर, 2 घंटे में पूरी मंडी हो गई खाली
दो लीटर पेट्रोल के बराबर हो सकती है 1KG टमाटर की कीमत
रिटेल मार्केट में टमाटर की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई है। इसकी कीमत में उछाल 158 प्रतिशत के दर से हो रहा है, जिसके और बढ़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि अगर इसी स्पीड से टमाटर के दाम बढ़ते रहे तो ये आंकड़ा 200 रुपये के पार पहुंच जाएगा। यानी एक किलो टमाटर की कीमत में दो पेट्रोल आ जाएगा। जैसे जैसे बारिश बढ़ेगी, वैसे-वैसे सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी होगी। अगस्त में ये और महंगे हो जाएंगे।
महानगरों में भाव खा रहा टमाटर
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अगर महानगरों की बात करें तो कोलकाता में टमाटर की खुदरा कीमतें 152 रुपये किलो से अधिक है, जबकि दिल्ली में 120, मुंबई में 108 रुपये और चेन्नई में 117 रुपये प्रति किलो के भाव से टमाटर बिक रहे हैं। चारों महानगरों में टमाटर के दाम और बढ़ने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : भारी बारिश के बाद टमाटर की कीमतें 200 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ीं, देखें- प्रमुख शहरों में अन्य सब्जियों की कीमतें
शाहजहापुर में टमाटर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
इस साल उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में टमाटर की कीमत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, जहां लोग एक किलो टमाटर के लिए 162 रुपये अदा कर रहे हैं। गुरुग्राम में टमाटर के दाम 140 रुपये, बेंगलुरु में 110 रुपये, वाराणसी में 107 रुपये, हैदराबाद में 98 रुपये और भोपाल में 90 रुपये हैं। आलू और प्याज के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। आलू 35-40 रुपये और प्याज 45-50 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
40 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
58 mins agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines