Tomato Price Cheap In India: पिछले 2 माह से देश में टमाटर की बढ़ती कीमतें लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। लेकिन अब जब टमाटर के दाम कम हुए हैं तो किसानों के लिए यह परेशानी का कारण बन गए हैं। लगभग दो महीने तक भरपूर मुनाफा कमाने के बाद अब किसान फिर से मुश्किल में फंस गया है। क्योंकि 2 माह पहले टमाटर की कीमतें 200 रुपए प्रति किलो थी जो अब गिरकर 3 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
आंध्रप्रदेश के रायलसीमा में कई किसानों ने दाम नहीं मिलने के कारण अपनी फसलें सड़कोें पर फेंक दी है। वहीं कई किसान खेतों में पूरी तरह तैयार हो चुकी टमाटर की फसल नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि वे अपनी फसल को पास के थोक बाजारों में बेचकर परिवहन लागत भी वसुल नहीं कर पाएंगे।
एक सप्ताह पहले ये थे हालात
बता दें कि कुछ समय पहले आंध्र में कई ऐसे किसान थे जिन्होंने टमाटर बेचकर लाखों रुपए कमाए थे। जबकि कीमत ज्यादा होने के कारण होटल की रसोईयों में टमाटर का यूज होना बंद हो गया था। वहीं सरकार ने आम जनता को राहत देने के लिए 50 रुपए प्रति किलो पर बाजार में टमाटर बेचे थे। लेकिन पिछले एक सप्ताह में किसानों के साथ-साथ आम जनता के लिए यह स्थिति बदल गई है। यहां थोक बाजार में कीमतें घटकर 10 रुपए किलो से नीचे आ गई हैं। जबकि खुदरा बाजारों में टमाटर 20 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।
दाम गिरने के कारण खेतों से फसल नहीं उठा रहे किसान
अंनतपुर जिले के किसान वन्नुरू स्वामी ने कहा कि दरों में भारी गिरावट के कारण फसल की कटाई नहीं की है। मैंने तीन एकड़ में टमाटर की फसल लगाने के लिए 1 लाख रुपए से अधिक खर्च किए हैं। मेरे गांव में कई किसानों को परिवहन शुल्क भी अपनी जेब से देना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को स्थानीय बाजार में टमाटर बेचने गए तो उन्हें 3 रुपए प्रति किलो की पेशकश की गई। कुरनूल,अंनतपुर ग्रामीण के कई किसानों ने अपनी फसल राष्ट्रीय राजमार्ग के पास में फेंक दी।
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
3 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
4 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
5 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
7 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
8 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
10 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
11 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines