Today Weather Update: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। कुछ राज्यों में रुक-रुक कर बारिश का दौर चल रहा है तो वहीं कुछ राज्यों में बारिश आफत बनकर सामने आ रही है। वहीं राजधानी दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के लोग उमस से परेशान रहे। आईएमडी के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों में अगले कुछ दिनों तक झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। यूपी में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। ऐसे में आइये जानते हैं देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में गुरुवार धूप निकलने के बाद मौसम फिर से थोड़ा गर्म हो गया और उमस बढ़ गई। दिल्ली के कुछ इलाकों में पसीने छूटने लगे। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में जमकर बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार आज काले बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती हैं। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में जमकर बरसेंगे बादल
यूपी में भी अगले दो दिनों तक बारिश का भारी तांडव देखने को मिल सकता है। आईएमडी के अनुसार राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में 2-3 दिन मूसलाधार बारिश हो सकती है। 15 जुलाई के बाद मानसून जोर पकड़ेगा। यूपी के 800 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। गांव पानी में डूब गए हैं। लोग घर छोड़ने को मजबूर हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव में लगी है।
ये भी पढ़ेंः Delhi-NCR में झमाझम बरसेंगे बादल, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भी होगी बारिश, देखें IMD का अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी के श्रावस्ती, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, संत कबीर नगर में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बिजनौर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और अलीगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं बिहार में भी बिजली गिरने से गुरुवार को 23 लोगों की मौत हो गई।
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर लैंडस्लाइड हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज कई जिलों में बारिश हो सकती है। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में आकाशीय बिजली की चमक हो सकती है। इसके साथ ही आईएमडी ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं टिहरी गढ़वाल और राजधानी देहरादून में मूसलाधार बारिश हो सकती है। लैंडस्लाइड के कारण चार धाम यात्रा पिछले 3 दिनों से बंद है।
ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में भरभरा कर गिरा पहाड़, बाल-बाल बची श्रद्धालुओं की जान; बद्रीनाथ हाइवे भी बाधित
आज इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। इनमें गोवा, बंगाल, केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश शामिल है। इनमें से कुछ राज्यों में भारी बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है।
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
31 mins ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
2 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
5 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines