Today Headlines, 27 May 2023: दिल्ली शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट शनिवार को अपना आदेश सुना सकती है। सीबीआई ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, बुच्ची बाबू गोरंटला, अर्जुन पांडेय और अमनदीप ढल के खिलाफ 25 अप्रैल को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। 19 मई को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी….
आज की बड़ी खबरें
नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग काउंसलिंग की बैठक शनिवार को होगी। इसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे। अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और के चंद्रशेखर राव और सभी कांग्रेस शासित प्रदेशों के सीएम ने इसका बहिष्कार किया है।
कर्नाटक में शनिवार को 24 और विधायकों को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। यहां 34 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। इससे पहले सीएम-डिप्टी सीएम के अलावा 8 विधायकों को मंत्री बनाया जा चुका है।
यूपी में आजम खान की सदस्यता बहाली के लिए सपा का एक डेलिगेशन शनिवार को मुरादाबाद कमिश्नर से मिलेगा। इसमें 11 विधायक और तीन सांसद शामिल होंगे।
यूपी में नवनिर्वाचित मेयर और नगर पालिका अध्यक्ष आज शपथ लेंगे। कल भी कई शहरों में शपथ ग्रहण समारोह होंगे।
यह भी पढ़ें: Delhi News: तिहाड़ जेल के बाथरूम में फिर लटका मिला कैदी का शव, तीन दिन पहले भी एक ने लगाई थी फांसी
आज का इतिहास
आज के दिन का इतिहास देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से जुड़ा है। 1964 में 27 मई को नेहरू का निधन हुआ था। इसके बाद तत्कालीन गृहमंत्री गुलजारी लाल नंदा को कार्यवाहक पीएम बनाया गया था। चार दिन बाद लाल बहादुर शास्त्री को नेता चुना गया और वे देश के अगले पीएम बने थे। नेहरू 16 साल 9 महीने और 12 दिन भारत के प्रधानमंत्री रहे, यह आज तक का रिकॉर्ड है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Starlink के मुद्दे पर एलन मस्क के दावे को भारत सरकार ने किया खारिज
52 mins agoCEC ज्ञानेश की Z+ सिक्योरिटी हुई अपग्रेड, प्रोटेस्ट के बीच सरकार का फैसला
1 hr ago'कोने-कोने तक 5G कनेक्टिविटी...', इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी
2 hrs agoराहुल-प्रियंका गांधी के खिलाफ एक और FIR, पुलिस से धक्का-मुक्की का लगा आरोप
3 hrs ago10 अक्टूबर CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने 2800 अपराधियों को किया ट्रैक
4 hrs agoLIVE: खरगे पहुंचे कनॉट प्लेस, विपक्षी MPs के साथ लंच के बाद जाएंगे राजघाट
6 hrs agoबेंगलुरु में CJP का CEC के खिलाफ हल्लाबोल, ध्रुव राठी भी होंगे शामिल
7 hrs agoजनसेवा के 25 साल पूरे होने पर लालकृष्ण आडवाणी से मिले PM मोदी
14 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
15 hrs ago'वे मार्च रोक सकते हैं, हौसला नहीं', राहुल गांधी ने शेयर किया पोस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines