Today Headlines, 27 July 2023: मुंबई में बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में बारिश की चेतावनी दी गई है। उधर, दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की संभावना है। इन खबरों पर आज देश-दुनिया की नजरें रहेंगी…
आज की बड़ी खबरें
- पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के दौरे पर हैं। वे नई खाद यूरिया गोल्ड लॉन्च करेंगे। पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को 14वीं किस्त के पैसे भी जारी कर सकते हैं।
- संसद में विपक्षी दलों के सदस्य गुरुवार को काले कपड़ों में सदन पहुंचेंगे। वे मणिपुर मुद्दे पर अपना विरोध जताएंगे।
- वाराणसी के ज्ञानवापी केस में गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। हाईकोर्ट ने एएसआई सर्वे पर रोक लगा रखी है।
- सुप्रीम कोर्ट में ईडी के कार्यकाल को लेकर गुरुवार को सुनवाई होगी। सरकार ने याचिका दाखिल की है।
- भारत-वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को बार्बाडोस में वनडे सीरीज शुरू होगी। 2006 के बाद से टीम इंडिया कभी हारी नहीं है।
आज का इतिहास
27 जुलाई का दिन निशानेबाजी के इतिहास में बड़ा दिन है। निशानेबाज जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 1994 में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने रिकॉर्ड स्कोर 569/600 बनाकर तहलका मचा दिया था।
यह भी पढ़ें: Terrorist Recruitment Module: जम्मू-कश्मीर के युवाओं को आतंकी बना रहा था PhD स्कॉलर, डॉक्टर था कोड नेम
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
5 mins agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
55 mins agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
2 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
2 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
2 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
5 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines