Today Headlines, 22 May 2023: आज से नौतपा शुरू हो रहा है। इस दौरान कई शहरों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश-दुनिया की नजरें रहेंगी।
आज की बड़ी खबरें
पीएम मोदी 22 मई को पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारेप और नए गवर्नर सर बॉब डाडे से बातचीत करेंगे। इसके बाद पैसिफिक आईलैंड कंट्रीज के लीडर्स के साथ होने वाली फोरम फॉर इंडिया पैसेफिक आइलैंड कोआपरेशन समिट (FIPIC) में हिस्सा लेंगे।
जी20 पर्यटन वर्किंग ग्रुप का सम्मेलन सोमवार को श्रीनगर में शुरू होने जा रहा है, जो 24 मई तक चलेगा। विदेशी मेहमान पहुंच गए हैं।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सोमवार की शाम साढ़े चार बजे राजस्थान के बीकानेर में अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करेंगे।
कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया ने सोमवार को विधानसभा सत्र बुलाया है। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।
राष्ट्रीय अपीलीय न्यायाधिकरण गोफर्स्ट एयरलाइन को पट्टे पर विमान देने वाली तीन कंपनियों की तरफ से दायर अर्जियों पर सोमवार को अपना आदेश पारित करेगा।
आज का इतिहास
22 मई का इतिहास देश की पहली महिला पर्वतारोही से जुड़ा है। भारत की बछेंद्री पाल ने 1984 में 22 मई के दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिवर एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। यह कारनामा कर दिखाने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। उन्हें पद्म भूषण से सम्मान किया गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
3 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
3 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
4 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
5 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
8 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
9 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines