Today Headlines, 21 April 2023: गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल से अगले दो दिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। फिलहाल आज इन खबरों पर देश दुनिया की नजर रहेगी…
आज की बड़ी खबरें
पीएम मोदी सिविल सेवा दिवस के मौके पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में सिविल सेवकों को संबोधित करेंगे। पुरस्कार भी बांटे जाएंगे।
विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार को गुयाना, पनामा, कोलंबिया और डोमिनिकन गणराज्य की 9 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इन देशों में बतौर विदेश मंत्री जयशंकर की पहली यात्रा होगी।
सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला विधानसभा सदस्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। शुक्रवार को उनकी याचिका पर सुनवाई होगी।
मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद झारखंड की आईएएस पूजा सिंघल की जमानत पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
आईपीएल में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में मैच खेला जाएगा। यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।
शुक्रवार को वरुण धवन की भेड़िया, मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटममैनिया रिलीज होगी।
आज का इतिहास
आज का दिन मुगल इतिहास के लिए बेहद अहम है। 1526 में 21 अप्रैल को काबुल के शासक जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली की सल्तनत के सम्राट इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली जंग हुई। इस लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा और भारत में मुगल शासन की नींव पड़ी। बता दें कि 1451 में लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना था।
यह भी पढ़ें: Coimbatore Car Bomb Blast Case: एनआईए ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, कहा- ISIS से प्रेरित थे सभी
संबंधित खबरें
पेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
2 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
2 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
3 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
4 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
16 hrs agoकौन हैं फ्लाईदुबई के पायलट स्मित मच्छार? भारतीय 'हीरो' ने घायल होकर भी बचाई 180 यात्रियों की जान
18 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines